फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan showed threat of nuclear weapons by urging India to talk resolve Kashmir issue

India-Pakistan: अपनी हरकतों से बाज ने आए पाकिस्तान, बातचीत के आग्रह के साथ परमाणु हथियार का खौफ दिखाया

Tue, 06 Aug 2024 12:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 12:22 AM IST
सार

भारत सरकार ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के साथ ही अनुच्छेद 35ए को भी निरस्त कर दिया था। अनुच्छेद 370 निरस्त हुए पांच साल पूरे हो चुके हैं। पाकिस्तान हर साल इस दिन विरोध दिवस मनाता है।

विज्ञापन
Pakistan showed threat of nuclear weapons by urging India to talk resolve Kashmir issue
शहबाज शरीफ, पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत से बातचीत के माध्यम से कश्मीर मुद्दे को हल करने का आग्रह किया है। बावजूद इसके पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है। पीएम शरीफ इस दौरान यह बताना नहीं भूले कि पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति है। 

विज्ञापन


बता दें कि भारत सरकार ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के साथ ही अनुच्छेद 35ए को भी निरस्त कर दिया था। अनुच्छेद 370 निरस्त हुए पांच साल पूरे हो चुके हैं। पाकिस्तान ने 2020 में पांच अगस्त को 'यौम-ए-इस्तेहसाल' के रूप में नामित किया और भारत की कार्रवाई पर हर साल इस दिन विरोध दिवस मनाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री शरीफ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में विधायकों को टेलीविजन के जरिए संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस मौके पर पीएम शहबाज ने कहा, भारत को दक्षिण एशिया में स्थायी शांति और सुरक्षा के हित में विवाद से इन्कार करने के बजाय विवाद के समाधान की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति है और यह उसकी रक्षा का हिस्सा है। हालांकि, पाकिस्तान ने अपनी परमाणु शक्ति को लेकर कभी भी आक्रामकता के बारे में नहीं सोचा। इसलिए, बेहतर विकल्प यह है कि शांतिपूर्ण रास्ता अपनाया जाए और साथ बैठकर कश्मीर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत लगातार कहता रहा है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी जैसे संबंध चाहता है। भारत इस बात पर जोर देता रहा है कि इस प्रकार के संबंध के लिए आतंक और शत्रुता से मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed