फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan should take action against jaish and masood said US

अमेरिका ने दी पाक को चेतावनी, कहा- जैश और मसूद के खिलाफ कार्रवाई करें

Fri, 01 Mar 2019 09:41 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 01 Mar 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
Pakistan should take action against jaish and masood said US
donald trump

अमेरिका ने आतंक को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी दी है। अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और उसके सरगना मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई करे। उसने कहा है कि ये कार्रवाई दिखनी चाहिए।


loader

अमेरिका ने कहा कि "हम पाकिस्तान से फिर अपील करते हैं कि वह अपने देश में आतंकवादियों की पनाहगाह को नष्ट करके संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करे।"

वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने की घोषणा से जुड़े सवाल के जवाब में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की इस प्रतिबद्धता का स्वागत करते हैं कि पाकिस्तान उसकी हिरासत में बंद भारतीय पायलट को शुक्रवार को रिहा करेगा।" 

उन्होंने कहा, "अमेरिका दोनों पक्षों से अनुरोध करता है कि वे प्रत्यक्ष वार्ता करके और अन्य माध्यमों से तनाव कम करने के लिए तत्काल कदम उठाएं। सैन्य गतिविधि से हालात और बिगड़ेंगे।"

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास दोनों पक्षों की वायु सेनाओं के बीच मुठभेड़ के बाद बुधवार को अभिनंदन को उस समय पकड़ लिया था, जब उनका मिग 21 लड़ाकू विमान गिर गया था।

गुरुवार को दो अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शांतिपूर्ण समाधान के लिए अनुरोध किया था। एक खत में सीनेटर जैरी मोरन और जिएन शाहीन ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तनावपूर्ण स्थिति के बारे में कहा। उन्होंने इस खत में ट्रंप से ये सुनिश्चित करने को कहा कि पाकिस्तान आतंकी संगठनों के खिलाफ काम करे।

बता दें इससे पहले भारत द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर किए गए हवाई हमले के एक दिन बाद अमेरिका का बयान आया था। अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा कि वह अपनी जमीन से गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे और किसी भी कीमत पर भारत के साथ तनाव को और ज्यादा बढ़ाने से बचे। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने फोन पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी से बात की और सैन्य कार्रवाई से बचने की सलाह दी।

पोम्पियो ने बयान जारी करते हुए कहा था कि भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध 26 फरवरी को की गई कार्रवाई के बाद उन्होंने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बनाए रखने, हमारी (अमेरिका और भारत) घनिष्ठ सुरक्षा साझेदारी और साझा लक्ष्य पर जोर देने के लिए भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी बात की। साथ ही पोम्पियो ने दोनों देशों से शांति बरतने की अपील भी की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed