फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan shaken by Greece boat accident, human trafficking became a big issue in the country

Pakistan: ग्रीस नौका हादसे से हिला पाकिस्तान, देश में मानव तस्करी बना बड़ा मुद्दा

Mon, 19 Jun 2023 05:38 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 19 Jun 2023 05:38 PM IST
सार

यूरोप में गैर-कानूनी ढंग से प्रवेश कराने के लिए जा रही नौका के डूबने से कुल 79 लोग मर गए थे। बाद में पता चला कि नौका पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सवार थे। मरे लोगों में 27 पाकिस्तानियों की पहचान कर ली गई है। जो लोग इस हादसे में बच गए, उनमें 12 पाकिस्तानी हैं...

विज्ञापन
Pakistan shaken by Greece boat accident, human trafficking became a big issue in the country
Greece boat incident - फोटो : Agency

विस्तार

ग्रीस के पास नौका डूबने की घटना में 27 पाकिस्तानी शरणार्थियों की मौत के बाद देश में उठे विवाद से शहबाज शरीफ की सरकार हिल गई है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भी इससे सरकार और एस्टबलिशमेंट (सेना+खुफिया नेतृत्व) को घेरने का एक मौका मिला है। इस मुद्दे पर हो रही अपनी आलोचना को टालने की कोशिश में शरीफ सरकार ने सोमवार को देश भर में शोक दिवस मनाने का फैसला किया। साथ ही पाकिस्तानियों को गैर-कानूनी ढंग से देश से लोगों को बाहर ले जाने की घटनाओं की जांच कराने की घोषणा की।

विज्ञापन

यूरोप में गैर-कानूनी ढंग से प्रवेश कराने के लिए जा रही नौका के डूबने से कुल 79 लोग मर गए थे। बाद में पता चला कि नौका पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सवार थे। मरे लोगों में 27 पाकिस्तानियों की पहचान कर ली गई है। जो लोग इस हादसे में बच गए, उनमें 12 पाकिस्तानी हैं। खबरों के मुताबिक उन लोगों के अलावा तकरीबन 50 और पाकिस्तानी नौका पर सवार थे, जो अभी लापता हैं।

विज्ञापन

यह खबर आने के बाद से पाकिस्तान में हाय-तौबा मची हुई है। लोग इसे बेलगाम जारी मानव तस्करी का नतीजा मान रहे हैं और इसे रोक पाने में नाकामी के लिए सरकार की आलोचना हो रही है। इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तान में शुरुआत से ही कानून का राज कायम करने के बजाय कुछ लोगों और खास तबकों का राज रहा है। उसका ही नतीजा है कि देश आज इतनी गरीबी और बदहाली में है और इस कारण लोग देश से भाग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अब अधिकारियों को मानव तस्करों की पहचान करने का आदेश दिया है। खबर है कि पाकिस्तान में यह धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है, जिसमें लोगों को खुशहाल जिंदगी का लालच दिखा कर अवैध ढंग से विदेश ले जाया जाता है। कुछ खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री के आदेश के बाद पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में लगभग दर्जन भर लोगों को हिरासत में लिया गया है। हादसे में शिकार हुए कई लोग इसी इलाके के थे।

उधर पाकिस्तान की प्रमुख जांच एजेंसी- फेडरल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एफआईए) ने ग्रीस के पास समुद्र में हुए हादसे के शिकार बने लोगों की पहचान करने और विदेश जा चुके लोगों को वापस लाने के लिए एक विशेष टीम बनाई है, जिसका नेतृत्व डीआईजी रैंक के एक अधिकारी करेंगे।

उधर प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक जांच दल बनाया है, जिसे ग्रीस नौका हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी एकत्र करने को कहा गया है। समिति पाकिस्तान के कानून में मौजूद उन खामियों का भी पता लगाएगी, जिसकी वजह से देश के लोग मानव तस्करी का शिकार हो रहे हैं। समिति से मानव तस्करी रोकने के फौरी और दीर्घकालिक उपायों के बारे में सुझाव देने को भी कहा गया है।

प्रधानमंत्री शरीफ ने रविवार को एलान किया था कि हादसे में मरे लोगों के सम्मान में सोमवार को सरकारी दफ्तरों पर झंडे आधे झुके रहेंगे और पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना जताई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed