फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: shahbaz Sharif announcements on terrorism ineffective, TTP pakistan morale is increasing

Pakistan: आतंकवाद पर शरीफ सरकार की घोषणाएं बेअसर, बढ़ता जा रहा है टीटीपी का हौसला

Fri, 21 Oct 2022 04:06 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 21 Oct 2022 04:06 PM IST
सार

Pakistan: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टीटीपी का मुकाबला करने के लिए नेशनल काउंटर टेररिज्म अथॉरिटी को पुनर्गठित करने का फैसला किया है। बताया गया है कि ये संस्था चारों राज्यों में स्थानीय आतंकवाद विरोधी विभागों के साथ मिल कर काम करेगी, ताकि देश में आतंकवाद को फिर से सिर उठाने का मौका ना मिले...

विज्ञापन
Pakistan: shahbaz Sharif announcements on terrorism ineffective, TTP pakistan morale is increasing
Pakistan: तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पाकिस्तान में बढ़ती राजनीतिक अस्थिरता के बीच आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का मनोबल बढ़ता जा रहा है। हाल में एक स्कूल वैन पर हमला करने के बाद अब टीटीपी ने सीधे खैबर पख्तूनवा राज्य के मंत्री आतिफ खान से 80 लाख रुपये की मांग कर दी है। मंत्री से उसने कहा है कि अपनी खैरियत के लिए वे यह रकम टीटीपी को दें।

विज्ञापन

पाकिस्तान के टीवी चैनल जियो न्यूज के मुताबिक टीटीपी की मरदान शाखा ने एक पत्र खान को भेजा है। आतिफ खान खैबर पख्तूनवा राज्य में विज्ञान और तकनीक मंत्री हैं। खान ने इस पत्र की कॉपी खुद को मीडियाकर्मियों को दी। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को दे दी है। खान ने कहा- ‘अब मेरी रक्षा की जिम्मेदारी सुरक्षा एजेंसियों की है।’

विज्ञापन

खैबर पख्तूनवा राज्य में हाल में आतंकवाद की कई घटनाएं हुई हैं। इससे वहां डर का माहौल बना हुआ है। जानकारों का कहना है कि अब सीधे मंत्री को धमकी दिए जाने का मतलब यह है कि टीटीपी और बेखौफ हो गया है। इसकी वजह सुरक्षा एजेंसियों का अब तक इस मामले में बेअसर रहना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी महीने टीटीपी ने स्वात इलाके में एक स्कूल वैन पर हमला किया था, जिसमें वैन के ड्राइवर की मौत हो गई। उसको लेकर स्कूल के छात्र और शिक्षक कई दिनों तक धरने पर बैठे रहे। वहां बिगड़ती हालत को देखते हुए तब इस्लामाबाद में पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) ने अपनी एक विशेष बैठक में हालात का जायजा लिया था। पाकिस्तान में एनएससी सुरक्षा मामलों की सर्वोच्च एजेंसी है, जिसके सदस्यों में टॉप सुरक्षा अधिकारी और संबंधित विभागों के मंत्री शामिल हैं।

एऩएससी की बैठक में सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने हाल में हुई तमाम आतंकवादी वारदातों और उनके सिलसिले में उठाए गए कदमों की जानकारी दी थी। बैठक के बाद एनएससी ने एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान के हर नागरिक की जान बेशकीमती है और जो लोग निर्दोष लोगों का खून बहाएंगे उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। बयान में कहा गया- हमारे नागरिकों ने सशस्त्र बलों के साथ मिल कर आतंकवाद का मुकाबला करने में अभूतपूर्व कुर्बानियां दी हैं। उन्हें बेकार नहीं होने दिया जाएगा।

लेकिन सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे एलान के बावजूद जमीनी स्तर पर ऐसे कदम नहीं उठाए गए हैं, जिनसे टीटीपी का मनोबल और उसकी कमर तोड़ी जा सके। इसी कारण अब ये संगठन एक मंत्री से रकम वसूली के लिए चिट्ठी भेजने की हद तक चला गया है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टीटीपी का मुकाबला करने के लिए नेशनल काउंटर टेररिज्म अथॉरिटी को पुनर्गठित करने का फैसला किया है। बताया गया है कि ये संस्था चारों राज्यों में स्थानीय आतंकवाद विरोधी विभागों के साथ मिल कर काम करेगी, ताकि देश में आतंकवाद को फिर से सिर उठाने का मौका ना मिले। जबकि हाल की घटनाओं से ऐसे संकेत लगातार मिल रहे हैं कि आतंकवाद ने न सिर्फ फिर से सिर उठा लिया है, बल्कि उसकी गतिविधियों का दायरा भी फैलता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed