फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan several peoples including policemen killed in suicide attack kabal town

पाकिस्तान: कबाल शहर में पुलिस थाने पर बड़ा आत्मघाती हमला, 12 पुलिसकर्मियों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Tue, 25 Apr 2023 01:49 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 25 Apr 2023 01:49 AM IST
सार

पाकिस्तान के स्वात जिले के कबाल शहर में आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक पुलिस थाने पर आत्मघाती हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट रिपोर्ट के मुताबिक, आत्मघाती हमलावर ने पुलिस स्टेशन के अंदर विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। धमाका इतना भीषण थी कि थाने की इमारत में ढह गई।

विज्ञापन
pakistan several peoples including policemen killed in suicide attack kabal town
blast - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के स्वात जिले के कबाल शहर में आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक पुलिस थाने पर संदिग्ध आत्मघाती हमले में 12 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक अख्तर हयात खान ने कहा कि सुरक्षा अधिकारी पूरे प्रांत में 'हाई अलर्ट' पर हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस थाना परिसर में आतंकवाद निरोधी विभाग और एक मस्जिद भी है।
विज्ञापन


इससे पहले, जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) शफी उल्लाह ने कहा कि सीटीडी पुलिस स्टेशन के अंदर दो विस्फोट हुए, जिससे इमारत नष्ट हो गई। पुलिस ने कहा कि कई लोग मलबे में दब गए हैं, जबकि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार ने आसपास के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित की है। सीटीडी के डीआईजी खालिद सोहेल ने भी कहा कि इमारत ढह गई और कई लोग मलबे में दब गए। इमारत धराशायी होने के कारण बिजली भी गुल हो गई। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने विस्फोट की निंदा की और लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, आतंकवाद के इस अभिशाप को जल्द ही उखाड़ फेंका जाएगा। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहम्मद आजम खान ने भी सुरक्ष बलों को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीद पुलिस अधिकारियों के परिवारों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजा हमला ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान आतंकवाद की घटनाओं में वृद्धि का सामना कर रहा है और आतंकवादी अपने ताजा हमलों में कानून लागू करने वालों को निशाना बना रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने भी आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि सरकार और आतंकी संगठन टीटीपी के बीच संघर्षविराम खत्म करने के बाद पिछले कुछ महीने में पाकिस्तान में इस तरह के हमले बढ़े हैं और टीटीपी ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed