Pakistan: बलूचिस्तान में चेक पोस्ट पर हमले में सुरक्षाकर्मियों सहित सात की मौत, 10 घायल; BLA ने ली जिम्मेदारी
Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को एक सुरक्षा चेक पोस्ट पर हुए घातक हमले में सात लोग मारे गए और दस अन्य घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को एक सुरक्षा चेक पोस्ट पर हुए घातक हमले में सात लोग मारे गए और दस अन्य घायल हो गए। मृतकों में सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं। इस हमले के बाद बलूचिस्तान के विभिन्न हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बाधित होने की खबरें हैं।
जिओ न्यूज की खबर के मुताबिक, यह घटना बलूचिस्तान के कालात जिले में हुई। हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है। हालांकि इस बारे में न ही प्रांतीय सरकार और न ही किसी वरिष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारी ने कोई बयान दिया है।
बलूचिस्तान के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवा बाधित
पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने पुष्टि की कि कुछ हिस्सों में सुरक्षा कारणों से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। पीटीए ने बताया कि यह कदम आतंकवादी हमलों में वृद्धि के कारण सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की हमले की निंदा
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस हमले की निंदा की और मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
पिछले हफ्ते हमले में 27 लोगों की हुई थी मौत
हाल के दिनों में बलूचिस्तान में अलगाववादी समूहों ने हमलों को तज कर दिया है। पिछले हफ्ते क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए आत्मघाती हमले में 27 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। इन हमलों ने बलूचिस्तान में सुरक्षा की स्थिति को लेकर चिंताओं को और बढ़ा दिया है।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.