फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan set up cell against money laundering and terrorist financing

पाकिस्तान ने बनाया मनी लॉन्ड्रिंग व आतंकी वित्त पोषण के खिलाफ सेल

Tue, 06 Jul 2021 01:33 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 06 Jul 2021 01:33 AM IST
सार

  • वित्तीय अपराधों और संसाधनों के अवैध हस्तांतरण की जांच के लिए एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी वित्तीय सेल की स्थापना की
  • एफएटीएफ की ग्रे सूची से बाहर निकलने को लेकर देखी जा रही छटपटाहट

विज्ञापन
Pakistan set up cell against money laundering and terrorist financing
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

पेरिस स्थित वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) के पाकिस्तान को ग्रे सूची में रखने की समय सीमा बढ़ाने को लेकर भारत का पड़ोसी देश जबरदस्त दबाव में है। इसी के मद्देनजर पाक के भ्रष्टाचार-रोधी वॉचडॉग ने वित्तीय अपराधों और संसाधनों के अवैध हस्तांतरण की जांच के लिए एक एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी वित्तीय सेल की स्थापना की है।

विज्ञापन


एफएटीएफ की ग्रे सूची से बाहर निकलने को लेकर देखी जा रही छटपटाहट
बता दें कि पाकिस्तान लगातार एफएटीएफ की ग्रे सूची से बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा है। डॉन अखबार ने सोमवार को बताया कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने ऐसे समय पर यह कार्रवाई की है जब उसे विश्व संस्था ने भी मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) और आतंकी फंडिंग की रणनीतिक रूप से अहम कमियों को दूर करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


बता दें कि ग्रे सूची में पाक की स्थिति बरकरार रखने का एक अन्य बड़ा कारण वहां आतंकी सरगना हाफिज सईद और मसूद अजहर के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं होना भी है। वॉचडॉग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने डॉन अखबार को बताया कि नया बनाया गया सेल एफएटीएफ सचिवालय और संबंधित हितधारकों के साथ धन शोधन और आतंकी फंडिंग को रोकने के लिए समन्वय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed