पाकिस्तान: जनवरी के बाद पहली बार एक दिन में 2000 से ज्यादा कोरोना के मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,258 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 597,497 हो गई है। गुरुवार को आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में जनवरी के बाद से ये एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।
सरकार ने बुधवार को उन शहरों में शिक्षण संस्थान बंद करने का फैसला लिया था, जो अब भी महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इससे पहले पाकिस्तान में 29 जनवरी को एक दिन में संक्रमण के 2,000 से अधिक मामले सामने आए थे।
मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान 53 और रोगियों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 13,377 हो गई है। लगभग 1,688 रोगियों की हालत नाजुक है। उल्लेखनीय है कि देश में अब तक कुल पांच लाख 66 हजार 493 लोग कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं, उपचाराधीन रोगियों की संख्या 17,627 है।
पाकिस्तान की मदद करेगा भारत
भारत देश में बनी कोरोना वैक्सीन की साढ़े चार करोड़ खुराक पाकिस्तान को सप्लाई करेगा। पाकिस्तान को ये वैक्सीन गावी वैक्सीन समझौते के तहत दी जा रही है। जिस पर पाकिस्तान के साथ सितंबर 2020 में हस्ताक्षर किए गए था। बता दें कि भारत, वैक्सीन के मामले में पाकिस्तान के अलावा और भी कई देशों की मदद कर रहा है।
मार्च के अंत तक लगभग 1.6 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक पाकिस्तान को पहुंचा दी जाएगी। वहीं पूरी 4.5 करोड़ खुराकें पाकिस्तान को जून तक मिल जाएगी। जानकारी के अनुसार पड़ोसी देश पाकिस्तान को सीरम संस्थान की वैक्सीन कोविशील्ड दी जाएगी। इसे ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका ने विकसित किया है।
पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के सचिव आमिर अशरफ ख्वाजा ने जानकारी देते हुए बताया कि देश को भारत में बनी हुई कोरोना वैक्सीन की खुराक इस महीने से मिलने मिलेगी। ख्वाजा ने कहा कि अब तक पाकिस्तान में 2.75 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई है। इनमें फ्रंट लाइन वर्कर और वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।