{"_id":"601460450f9e307a047cbdc1","slug":"pakistan-says-he-is-not-bound-by-the-treaty-on-the-prohibition-of-nuclear-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने कहा, परमाणु हथियारों के निषेध संबंधी संधि से बाध्य नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने कहा, परमाणु हथियारों के निषेध संबंधी संधि से बाध्य नहीं
Sat, 30 Jan 2021 01:17 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : twitter.com/PakPMO
पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह परमाणु हथियारों के निषेध संबंधी संधि से बाध्य नहीं है क्योंकि संधि सभी हितधारकों के हितों को ध्यान में रखने में विफल रही है।
विज्ञापन
परमाणु हथियारों के निषेध पर संधि 22 जनवरी को लागू हुई थी। द्वितीय विश्वयुद्ध के अंत में हिरोशिमा और नागासाकी पर अमेरिका द्वारा परमाणु बम गिराए जाने की पुनरावृत्ति को रोकने के उद्देश्य से दशकों लंबे चले अभियान के बाद यह संधि अस्तित्व में आई।
विज्ञापन
हालांकि कई राष्ट्रों ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए स्वागत किया जबकि इस संधि का अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन और भारत सहित दुनिया के परमाणु हथियारों से लैस देशों ने विरोध किया था। जापान ने भी समझौते का समर्थन नहीं किया ।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि जुलाई 2017 में अपनाई गई इस संधि पर ' संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण वार्ता मंचों के बाहर बातचीत की गई। बयान के अनुसार, तदनुसार, पाकिस्तान इस संधि में निहित किसी भी दायित्व से खुद को बाध्य नहीं मानता है।