फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan said India in not interested to talk on terrorism

आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान ने लगाया आरोप, कहा- भारत वार्ता के लिए इच्छुक नहीं

Thu, 16 May 2019 09:36 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 16 May 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Pakistan said India in not interested to talk on terrorism
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारत के साथ आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार है, लेकिन नई दिल्ली ही इसके लिए तैयार नहीं है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा, प्रधानमंत्री इमरान खान की नीति के अनुसार पाकिस्तान भारत के साथ वार्ता चाहता है लेकिन नई दिल्ली इस मामले में सहयोग करने के लिए इच्छुक नहीं है और यह इस्लामाबाद की प्राथमिक चिंता है। आतंकवाद पाकिस्तान के लिए भी चिंता का विषय है।

विज्ञापन


फैसल ने कहा कि इमरान खान ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को 14 सितंबर, 2018 को पत्र में लिखा था कि शांतिपूर्ण बातचीत के माध्यम से जम्मू और कश्मीर समेत सभी मुद्दों को हल करने के लिए वह तैयार हैं, लेकिन भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर सहयोग करने के लिए इच्छुक ही नहीं है। बता दें कि भारत पाकिस्तान को कई बार स्पष्ट कर चुका है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed