फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan's top military brass expressed condolences over the tragic death of CDS General Bipin Rawat

Bipin Rawat: जनरल बिपिन रावत के निधन पर पाकिस्तानी सेना के अफसरों ने जताई संवेदना, दिया ये संदेश   

Wed, 08 Dec 2021 09:55 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Amit Mandal Updated Wed, 08 Dec 2021 09:55 PM IST
सार

जनरल रावत के निधन पर देश मेंं शोक की लहर है। विदेशों से भी शोक संदेश आ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना के शीर्ष अफसरों ने भी संवेदना जताई है।  

विज्ञापन
Pakistan's top military brass expressed condolences over the tragic death of CDS General Bipin Rawat
सीडीएस जनरल बिपिन रावत (1958 - 2021) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने बुधवार को भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 सैन्य अफसरों की दुखद मौत पर शोक व्यक्त किया। इनकी तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक संक्षिप्त बयान में कहा कि संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीजेसीएससी) अध्यक्ष जनरल नदीम रजा और सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल कमर जावेद बाजवा ने घटना पर संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी अफसरों ने शोक जताया
पाकिस्तान सशस्त्र बल के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने ट्वीट किया- जनरल नदीम रजा, सीजेसीएससी और जनरल कमर जावेद बाजवा, सीओएएस ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य अफसरों की दुखद मौत पर शोक व्यक्त किया। 
विज्ञापन


जनरल रावत और उनके दल को ले जा रहा हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बच गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका, रूस और इजराइल ने जताया दुख
हादसे पर अमेरिका, रूस और अमेरिकी दूतावास ने भी दुख जताया। अमेरिकी दूतावास की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि जनरल रावत ने देश के पहले सीडीएस के रूप में भारतीय सेना में परिवर्तन के एक ऐतिहासिक दौर का नेतृत्व किया। वह अमेरिकी सेना के साथ भारत के रक्षा सहयोग के एक बड़े विस्तार की देखरेख करने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका के एक मजबूत दोस्त और भागीदार थे।


वहीं, रूसी राजदूत निकोले कुदाशेव ने कहा कि भारत ने अपने महान देशभक्त और समर्पित हीरो को खो दिया है। साथ ही रूस ने भी एक बहुत करीबी दोस्त खो दिया है, जिसने हमारी द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभाई है। अलविदा दोस्त! अलविदा, कमांडर! 

दूसरी ओर, इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने रावत को इजरायली रक्षा बलों और इजरायल के रक्षा प्रतिष्ठान का सच्चा साथी बताया है। उन्होंने कहा कि सीडीएस रावत ने दोनों देशों के बीच सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।

सुलुर वायुसेना स्टेशन से भरी थी उड़ान
सूत्रों ने बताया कि कोहरे और खराब मौसम की वजह से वायुसेना का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के कारण का पता लगाने के लिए 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' के आदेश दिए गए हैं। हेलीकॉप्टर ने कोयंबटूर के पास सुलुर वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed