{"_id":"65f06776d8ae4559220b1e44","slug":"pakistan-s-new-president-asif-ali-zardari-decides-to-forgo-salary-cites-economic-hardship-of-people-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: राष्ट्रपति जरदारी और गृहमंत्री नकवी ने किया वेतन छोड़ने का एलान; देश की आर्थिक तंगी का दिया हवाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: राष्ट्रपति जरदारी और गृहमंत्री नकवी ने किया वेतन छोड़ने का एलान; देश की आर्थिक तंगी का दिया हवाला
Tue, 12 Mar 2024 08:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 12 Mar 2024 08:02 PM IST
सार
जरदारी पाकिस्तान के सबसे अमीर राजनेताओं में से एक हैं। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने रविवार को पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
विज्ञापन
आसिफ अली जरदारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आर्थिक तंगी का सामना कर रहे पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान वेतन नहीं लेंगे। नव नियुक्त राष्ट्रपति ने अपने इस निर्णय के पीछे देश की आर्थिक स्थिति का हवाला दिया। जरदारी ने कहा कि उनका ये निर्णय नकदी संकट से जूझ रहे देश को आर्थिक कठिनाई का सामना करने में मदद करने की कोशिश है। उनकी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति सचिवालय ने भी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बारे में जानकारी साझा की है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय खजाने पर बोझ नहीं डालने के लिए अपना वेतन छोड़ दिया है। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को प्रति माह 8,46,550 रुपये मिलते थे, जो 2018 में संसद द्वारा तय किया गया था।
विज्ञापन
देश के अमीर राजनेताओं में शामिल हैं जरदारी
गौरतलब है कि जरदारी पाकिस्तान के सबसे अमीर राजनेताओं में से एक हैं। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने रविवार को पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा ने इस्लामाबाद में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में जरदारी को पद की शपथ दिलाई। सैन्य शासकों को छोड़कर जरदारी दूसरी बार राष्ट्र प्रमुख का पदभार संभालने वाले पाकिस्तान के पहले नेता बन गए हैं। इससे पहले वह 2008 से 2013 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति का पदभार संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी ने भी वेतन छोड़ने का किया एलान
उनके अलावा, पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने भी अपना वेतन छोड़ने का फैसला किया है। नकवी ने भी इसके पीछे देश के सामने चल रही आर्थिक चुनौतियों का हवाला दिया। एक्स पर एक पोस्ट में नकवी ने कहा कि संकट के इस समय में हर संभव तरीके से देश की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।