फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan's Former prime minister Nawaz Sharif praises India in effort to exhort party cadre

Pakistan: पूर्व PM शरीफ ने बांधे भारत की तारीफों के पुल, कहा- हमारे पड़ोसी चांद पर पहुंच गए और हम जमीन...

Thu, 21 Dec 2023 02:03 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 21 Dec 2023 02:03 PM IST
सार

इस्लामाबाद में पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के कार्यकर्ताओं से नवाज शरीफ ने कहा कि साल 2013 में देश बिजली की भारी लोड शेडिंग का सामना कर रहा था। तब हमने आकर इसे खत्म किया।

विज्ञापन
Pakistan's Former prime minister Nawaz Sharif praises India in effort to exhort party cadre
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की आर्थिक हालात किसी से छिपे नहीं है। आए दिन किसी न किसी देश के सामने मदद के लिए हाथ फैला पड़ता है। इस बीच, यहां के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हमारे आसपास के देश चांद पर पहुंच गए हैं, लेकिन पाकिस्तान अब भी जमीन से नहीं उठा है। 

विज्ञापन


नवाज शरीफ बुधवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

देश पतन के लिए खुद जिम्मेदार
उन्होंने देश की गंभीर आर्थिक स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा, 'हमारे पड़ोसी चांद पर पहुंच गए हैं, लेकिन हम अब तक जमीन से उठ भी नहीं पाए हैं। यह इस तरह से नहीं चल सकता। हम अपने पतन के लिए खुद जिम्मेदार रहे हैं, अन्यथा यह देश एक अलग जगह पर पहुंच गया होता।'
विज्ञापन


यह सब विकास किए गए
शरीफ चौथी बार प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि साल 2013 में देश बिजली की भारी लोड शेडिंग का सामना कर रहा था। तब हमने आकर इसे खत्म किया। पूरे देश से आतंकवाद को खत्म किया। इसके अलावा कराची की शांति बहाल की, राजमार्गों का निर्माण हुआ, सीपीईसी आया और विकास एवं समृद्धि का एक नया युग शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बार सत्ता से बाहर
रिपोर्ट के अनुसार, नवाज शरीफ को तीन बार (1993, 1999 और 2017 में) सत्ता से बाहर किया गया था।

इस्लामाबाद में महंगाई बढ़ी
पाकिस्तान में मौजूदा संकट के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाए इस पर शरीफ ने  कहा, 'हमने खुद को अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है। 2014 में हमारी सरकार के दौरान महंगाई कम थी और आबपारा में दो पाकिस्तानी रुपये में एक रोटी मिलती थी, जो अब 30 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गई है।'

फर्जी मामले दर्ज
उन्होंने दावा किया कि उनके, मरियम और पीएमएल-एन के अन्य नेताओं के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए गए हैं। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने केवल तीन सुनवाइयों में दो मामलों में दोषसिद्धि को रद्द कर दिया था।


महिलाओं की भागीदारी जरूरी
उन्होंने कहा कि अगर देश विकसित होना चाहता है तो वह महिलाओं के विकास को प्राथमिकता दे। उन्हें लगता है कि महिलाओं को विकास के लिए बराबर की भागीदार बनना होगा, महिलाओं को भी आगे बढ़कर पुरुषों के साथ इस देश की सेवा में काम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed