फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan reports three mpox cases

Pakistan: पाकिस्तान में एमपॉक्स वायरस के तीन मरीजों की पुष्टि, जानिए इस खतरनाक बीमारी के लक्षण

Sat, 17 Aug 2024 02:33 AM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 17 Aug 2024 02:33 AM IST
सार

 विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एमपॉक्स के फैलाव को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। बताया जा रहा है कि जो लोग इस वायरस से पॉजिटव पाए गए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Pakistan reports three mpox cases
वायरस (प्रतीकात्मक) - फोटो : Istock

विस्तार

पाकिस्तान में पहली बार एमपॉक्स की पहचान हुई है। खास बात यह है कि यह अधिक आसानी से फैल सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एमपॉक्स के फैलाव को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। बताया जा रहा है कि जो लोग इस वायरस से पॉजिटव पाए गए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि तीनों मरीज खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के रहने वाले हैं। खैबर पख्तुनख्वा के स्वास्थ्य सेवा निदेशक जनरल, सलीम खान ने बताया कि दो मरीज संयुक्त अरब अमीरात से आए थे। इसके अलावा तीसरे मरीज के नमूनों को पुष्टि के लिए इस्लामाबाद के नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट भेजा गया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि प्रभावित व्यक्तियों की संपर्क सूची बनाई जा रही है। इसके अलावा लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं।’अधिकारियों ने बताया कि तीनों मरीजों को अलग सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि ‘प्रभावित व्यक्तियों की संपर्क सूची बनाई जा रही है और लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं।’ सरकार का कहना है कि देश के विभिन्न अस्पतालों को एहतियाती उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने आगे कहा, स्वास्थ्य मंत्रालय और बॉर्डर हेल्थ सर्विसेज हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ्रीका के कुछ हिस्सों में एमपॉक्स के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता का कारण घोषित किया है। 





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed