फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan released many terrorists including Hafiz Saeed due to coronavirus spread in country

पाकिस्तान का आतंकी गुटों को 'कोरोना गिफ्ट', हाफिज सईद समेत कई आतंकी रिहा

Sat, 02 May 2020 10:42 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 02 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Pakistan released many terrorists including Hafiz Saeed due to coronavirus spread in country
हाफिज सईद (फाइल फोटो)

पाकिस्तान की सरजमीं से संचालित आतंकी गुटों के लिए कोरोना वायरस महामारी अप्रत्याशित तोहफा साबित हो रही है। इन गुटों के जो आतंकी जेलों में बंद थे, उन्हें कोरोना महामारी के फैलने के नाम पर रिहा कर दिया गया। पाकिस्तान ने वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की काली सूची में डाले जाने से बचने के लिए लश्कर-ए-तैइबा प्रमुख हाफिज सईद समेत कई आतंकियों को जेल में बंद किया गया था लेकिन अब ये आराम से अपने घरों में रह रहे हैं और साजिश रच रहे हैं।

विज्ञापन

  
पिछले महीने पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि लाहौर जेल में बंद करीब 50 कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस स्थिति ने पाकिस्तान को आतंकियों को रिहा करने का एक अच्छा मौका मुहैया करा दिया। इस वक्त सारी दुनिया का ध्यान लाखों लोगों की जान ले चुकी जानलेवा बीमारी से निपटने पर है। 
विज्ञापन


ऐसे में पाकिस्तान की इस हरकत पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई प्रतिक्रिया आने की उम्मीद नहीं है। एफएटीएफ पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में बनाए रखने पर अगले महीने समीक्षा करेगा। वॉल स्ट्रीट जर्नल की 20 अप्रैल की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने अपनी आतंकवादी निगरानी सूची से करीब 1800 आतंकियों के नामों को हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में बढ़ती आतंकी घटनाओं से साबित होता है कि पाकिस्तान का ध्यान महामारी से निपटने पर नहीं बल्कि इस संकट का इस्तेमाल भारत में आतंकियों की घुसपैठ और संघर्ष विराम उल्लंघन में कर रहा है। 18 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में तीन सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे और तीन अन्य घायल हो गए थे। एक हफ्ते के अंदर बल पर यह तीसरा हमला था। राज्य के डीजीपी ने भी एक बयान में कहा था कि अभी तक हम पाकिस्तान द्वारा आतंकियों की घुसपैठ के बारे में ही सुनते आ रहे हैं लेकिन अब वह राज्य के लोगों को संक्रमित करने के लिए कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों को भेज रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed