फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan release 199 indian fishermen from karachi jail on 12 may after prisoner death

Pakistan: भारतीय कैदी की मौत के बाद 199 मछुआरों को रिहा करेगा पाकिस्तान, इस तारीख को होगी रिहाई

Mon, 08 May 2023 12:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 08 May 2023 12:34 PM IST
सार

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी जुल्फिकार की हाल ही में एक अस्पताल में मौत हो गई थी। जुल्फिकार को तबीयत खराब होने पर कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वहां इलाज के दौरान भारतीय कैदी ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
pakistan release 199 indian fishermen from karachi jail on 12 may after prisoner death
पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय मछुआरे (फाइल फोटो)) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की जेल में एक भारतीय कैदी की मौत के बाद खबर आई है कि पाकिस्तान की सरकार 199 भारतीय मछुआरों को रिहा करने की तैयारी कर रही है। सद्भावना के तहत पाकिस्तान की सरकार इन भारतीय मछुआरों को जेल से रिहा करेगी। इन कैदियों को कराची की जेल से लाहौर भेजा जाएगा और लाहौर से इन कैदियों की वाघा बॉर्डर के जरिए वतन वापसी होगी। 

विज्ञापन


12 मई को होगी रिहाई
कराची के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी काजी नजीर ने बताया कि संबंधित मंत्रालय से भारतीय कैदियों को रिहाई का आदेश आया है। शुक्रवार यानी कि 12 मई को इन कैदियों को रिहा कर लाहौर भेजा जाएगा। जिन कैदियों को रिहा किया जाएगा, वो पाकिस्तान की लंडी जेल में बंद हैं। बता दें कि पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी जुल्फिकार की हाल ही में एक अस्पताल में मौत हो गई थी। जुल्फिकार को तबीयत खराब होने पर कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वहां इलाज के दौरान भारतीय कैदी ने दम तोड़ दिया। जांच में पता चला कि फेफड़ों में संक्रमण के चलते कैदी की मौत हुई। 
विज्ञापन

पाकिस्तान की जेलों में हालात खराब
पाकिस्तान की जेलों में कैदियों के कल्याण के लिए काम करने वाली पाकिस्तानी संस्था ईदी वेलफेयर ट्रस्ट भारतीय कैदियों को लाहौर ले जाने का इंतजाम करेगी। ट्रस्ट के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की जेलों में हालात बेहद खराब हैं और वहां डॉक्टरों और इलाज की भी समुचित व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से कैदी बीमार पड़ते हैं और कई बार उनकी मौत भी हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सजा पूरी होने के बावजूद जेलों में बंद भारतीय कैदी
पाकिस्तान इंडिया पीपल फोरम फॉर पीस एंड डेमोक्रेसी के अनुसार, 654 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान के कराची में स्थित लंडी और मालिर जेलों में बंद है। अधिकतर जो मछुआरे पकड़े जाते हैं वो अनपढ़ और गरीब होते हैं और वह गलती से भारत से पाकिस्तान के जलक्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं। भारतीय जेलों में भी 83 पाकिस्तानी मछुआरे बंद हैं। पाकिस्तान की जेलों में बंद 654 भारतीय कैदियों में से 631 कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं और अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed