फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan refutes allegations of breaking Buddhist shrine in Gilgit-Baltistan

पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान में बौद्ध धर्मस्थल तोड़ने के आरोप नकारे

Sat, 06 Jun 2020 01:51 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 06 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Pakistan refutes allegations of breaking Buddhist shrine in Gilgit-Baltistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गिलगित-बाल्टिस्तान में बौद्ध धर्मस्थल तोड़े जाने के भारत के आरोपों का खंडन करते हुए पाकिस्तान ने इन्हें बेबुनियाद बताया है। साथ ही इस बहाने उसने भारत पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए निशाना साधने का असफल प्रयास भी किया है। 

विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने गिलगित-बाल्टिस्तान में बौद्ध धर्मस्थल तोड़े जाने के भारत के आरोपों का खंडन करने के बहाने उल्टा आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत लगातार नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, साथ ही दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करके विएना कन्वेंशन की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आतंकवाद का गढ़ है पाकिस्तान, इमरान के कबूलनामे पर यूएन की रिपोर्ट ने लगाई मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी प्रवक्ता आयशा फारुकी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तानी अधिकारियों पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। फारुकी ने भारत पर आरोप लगाया कि पाकिस्तान के खिलाफ लगातार अभियान चलाने से और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों की ओर से होने वाली फायरिंग से इस पूरे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।


पाकिस्तान ने इस आरोप का भी खंडन किया कि गिलगित-बाल्टिस्तान के चिलास में बौद्ध धरोहर को नष्ट किया गया है। पाकिस्तान ने भारत पर ऐतिहासिक तथ्यों को नजरअंदाज करने और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया।

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की हालिया एक रिपोर्ट को लेकर भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा हमला बोला है। अफगानिस्तान में आतंकवाद को लेकर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की रिपोर्ट में पाकिस्तान का नाम आने पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस रिपोर्ट ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के उस कबूलनामे पर मुहर लगा दी जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके मुल्क में 30 से 40 हजार आतंकी मौजूद हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, पूरी दुनिया इस असलियत से वाकिफ हो गई कि पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed