फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan receives USD 3 billion from Saudi Arabia to help stabilise country's economy: Official

Pakistan cash crisis: नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान को मिली सऊदी अरब से मदद, इमरान ने लगाई थी गुहार

Sat, 04 Dec 2021 09:48 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Amit Mandal Updated Sat, 04 Dec 2021 09:48 PM IST
सार

इमरान से वार्ता के बाद सऊदी अरब पाकिस्तान को 4.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता देने पर सहमत हुआ था। 

विज्ञापन
Pakistan receives USD 3 billion from Saudi Arabia to help stabilise country's economy: Official
इमरान खान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान को सऊदी अरब से वित्तीय मदद मिली है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार, देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए सऊदी किंगडम से मांगी गई वित्तीय सहायता के हिस्से के रूप में पाकिस्तान को सऊदी अरब से तीन बिलियन अमेरिकी डॉलर मिले हैं। पाकिस्तान को सऊदी अरब की वित्तीय सहायता प्रधानमंत्री इमरान के दौरे के एक महीने से अधिक समय बाद आई है। इमरान खान ने रियाद का दौरा किया था और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ बात की थी।

विज्ञापन


इमरान से वार्ता के बाद सऊदी अरब पाकिस्तान को 4.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता देने पर सहमत हुआ था, जिसमें से तीन बिलियन डॉलर को पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक में जमा के रूप में स्थानांतरित किया जाना था और इस वर्ष के दौरान 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों का वित्तपोषण भी करना था।
विज्ञापन


वित्त और राजस्व को लेकर प्रधानमंत्री के सलाहकार शौकत तारिन ने पुष्टि की कि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) को सऊदी अरब से चीन बिलियन अमेरिकी डॉलर की जमा राशि मिली थी। उन्होंने ट्वीट किया- अच्छी खबर, एसबीपी द्वारा प्राप्त तीन बिलियन अमेरिकी डॉलर सऊदी की तरफ से जमा किए गए। मैं इस मदद के लिए महामहिम क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और सऊदी अरब किंगडम का धन्यवाद करना चाहता हूं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed