फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Punjab province minority Ahmadis not allowed to bury deadbodies police accuse Radical Islamists

शर्मनाक: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अल्पसंख्यक अहमदियों के शव दफनाने पर रोक, कट्टरपंथी इस्लामवादियों का दमन

Thu, 01 Feb 2024 10:50 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 01 Feb 2024 10:50 PM IST
सार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस का आरोप है कि कट्टरपंथी इस्लामवादी लोगों की धौंस के कारण अल्पसंख्यक अहमदिया लोग शव नहीं दफना पा रहे हैं।

विज्ञापन
Pakistan Punjab province minority Ahmadis not allowed to bury deadbodies police accuse Radical Islamists
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कट्टरपंथी इस्लामवादियों का एक समूह कथित तौर पर अल्पसंख्यकों को शव दफनाने से रोक रहा है। पुलिस का आरोप है कि अहमदी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को अपने मृतकों को दफनाने से रोका जा रहा है। कट्टरपंथी इस्लामवादियों के एक समूह ने एक कब्रिस्तान में अहमदी समुदाय के मृतक को दफनाने से रोक दिया। घटना लाहौर से करीब 60 किलोमीटर दूर शेखुपुआ के गांव सहवाला में हुई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के कार्यकर्ताओं ने साहवाला के कब्रिस्तान पहुंचे। एक मस्जिद से घोषणा की गई कि अहमदी वहां अपने मृतकों को दफनाने जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक कट्टरपंथी इस्लामवादियों के एक समूह ने कब्र खोदने वाले लोगों की पिटाई की। उन्हें गैर मुस्लिम और काफिर बताकर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। शिकायत मिलने पर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुस्लिम और अहमदी दोनों अपने मृतकों को कब्रिस्तान में दफनाते थे। अब टीएलपी की संलिप्तता के कारण शव दफनाना एक मुद्दा बन गया है। जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान के अधिकारी अमीर महमूद के मुताहिक साहवाला गांव में अहमदी समुदाय के एक सदस्य की मौत हो गई। उसके शव को दफनाने पर हुए विवाद के मुताबिक अहमदिया समुदाय के मृतक का शव दफनाने से पहले धार्मिक चरमपंथी हथियारबंद होकर पहुंचे और मुसलमानों की पिटाई की। मृतक को कब्रिस्तान से दूर रबवा क्षेत्र में दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed