फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan public shocking reaction on india hosting g20 summit in delhi pm modi popularity

Pakistan: जी20 के भव्य आयोजन को देख तिलमिलाए पाकिस्तानी, बोले- 'हम परमाणु शक्ति, हमें ही नहीं बुलाया!'

Sat, 09 Sep 2023 01:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 09 Sep 2023 01:31 PM IST
सार

एक अन्य शख्स ने कहा कि 'पाकिस्तान गलती से आजाद हो गया, जो लोग उस वक्त बंटवारे का विरोध कर रहे थे, वो लोग सही थे।

विज्ञापन
pakistan public shocking reaction on india hosting g20 summit in delhi pm modi popularity
जी20 सम्मेलन को लेकर प्रतिक्रिया देते पाकिस्तानी (स्क्रीन ग्रैब) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जी20 की अध्यक्षता इस समय भारत के पास है और 9-10 सितंबर को दिल्ली में जी20 के शिखर सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए दुनिया के शीर्ष नेता भारत में मौजूद हैं। इसके चलते पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर लगी हुई हैं। जहां दुनिया में भारत की वाह-वाह हो रही है, वहीं हमारे पड़ोसी देश में कई लोग भारत को मिल रही इज्जत से तिलमिलाए हुए हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी बोले- शर्मिंदगी हो रही है
बता दें कि पाकिस्तान के एक यूट्यूब चैनल 'रियल एंटरटेनमेंट' पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एंकर ने पाकिस्तानी जनता के बीच जाकर उनसे भारत में हो रहे जी20 सम्मेलन को लेकर बात की और पूछा कि भारत इतना आगे निकल गया है कि वहां जी20 जैसे सम्मेलन हो रहे हैं और विश्व के शीर्ष नेता भारत में हैं तो पाकिस्तान क्यों पीछे रह गया? इसके जवाब में लोगों ने बड़े दिलचस्प जवाब दिए। एक पाकिस्तानी ने कहा कि हमें बहुत ज्यादा शर्मिंदगी महसूस हो रही है कि भारत ने हमें जी20 शिखर सम्मेलन का न्योता नहीं दिया जबकि हम परमाणु संपन्न देश हैं। वहीं बांग्लादेश को न्योता दिया गया है!
विज्ञापन


'बंटवारा गलत हुआ'
एक अन्य शख्स ने कहा कि 'पाकिस्तान गलती से आजाद हो गया, जो लोग उस वक्त बंटवारे का विरोध कर रहे थे, वो लोग सही थे। एक अन्य पाकिस्तानी ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत हमसे बहुत आगे है, भारत वाले कश्मीर में हमसे ज्यादा लोगों को सुविधाएं हैं, उनसे हमारा कोई मुकाबला नहीं है। एक शख्स ने अपने देश के हुक्मरानों की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान भूखा, नंगा मुल्क है और ऐसे देश से कोई रिश्ते नहीं बनाता। हर देश यही सोचता होगा कि पाकिस्तान पैसे मांगने आया है। भारत से पाकिस्तान का कोई मुकाबला नहीं है, वो चांद पर चले गए और हमारे झगड़े खत्म नहीं हो रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन




G20 का सदस्य नहीं है पाकिस्तान
बातचीत के दौरान पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के समर्थक ने कहा कि अगर इमरान खान देश के पीएम रहते तो ये जी20 की बैठक पाकिस्तान में होनी थी! हालांकि सवाल कर रहे यूट्यूबर ने उस शख्स को टोका कि पाकिस्तान तो जी20 का सदस्य ही नहीं है तो फिर पाकिस्तान में कैसे जी20 सम्मेलन का आयोजन होता? बता दें कि पाकिस्तान जी20 का सदस्य नहीं है। भारत ने सदस्य देशों के अलावा 9 अन्य देशों को भी विशेष निमंत्रण देकर बुलाया गया है। इनमें बांग्लादेश, मिस्त्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। भारत के पाकिस्तान के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं तो संभव है कि इसी वजह से सरकार ने पाकिस्तान को न्योता नहीं दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed