{"_id":"5ee32a94ec834416d760a448","slug":"pakistan-ptv-news-fires-2-journalists-for-showing-kashmir-as-part-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाने पर पीटीवी न्यूज ने दो पत्रकारों को नौकरी से निकाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाने पर पीटीवी न्यूज ने दो पत्रकारों को नौकरी से निकाला
Fri, 12 Jun 2020 12:41 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
kashmir valley
- फोटो : BASIT ZARGAR
पाकिस्तान सरकार द्वारा संचालित सरकारी टीवी न्यूज एजेंसी पीटीवी न्यूज ने कश्मीर को भारत के हिस्से के रूप में दिखाने के आरोप में दो पत्रकारों को नौकरी से निकाल दिया है। दरअसल, न्यूज एजेंसी का कहना है कि दोनों ने गलत नक्शे को टीवी पर प्रसारित किया है।
विज्ञापन
यह घटना छह जून को हुई और इस मुद्दे को आठ जून को संसद में उठाया गया। इसके बाद सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी ने इस मुद्दे को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की स्थायी समिति को भेज दिया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान टेलीविजन (पीटीवी) प्रबंधन ने सात जून को सोशल मीडिया पर कहा था कि वह मामले की जांच कर रहा है और इस बड़ी गलती के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद प्रबंधन ने 10 जून को अपने दो कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।
विज्ञापन
पीटीवी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'पीटीवी न्यूज पर छह जून को पाकिस्तान के नक्शे की गलत छवि की जांच के लिए नामित जांच समिति की सिफारिशों पर सख्त कदम उठाते हुए, पीटीवी प्रबंधन ने दो अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार पाया है।' इसने उन कर्मचारियों की पहचान जारी नहीं की है जिन्हें बर्खास्त किया गया है, लेकिन कहा है कि पीटीवी प्रबंधन लापरवाही के लिए शून्य सहिष्णुता रखता है।
इससे पहले, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी और मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने भी इस संबंध में कार्रवाई की मांग की। बता दें कि, पड़ोसी मुल्क अपने आधिकारिक नक्शे में कश्मीर को अपने हिस्से के रूप में दिखाता है।