फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan pti new chairman barrister gohar ali khan replace gohar ali khan

Pakistan: पीटीआई के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए बैरिस्टर गोहर अली खान, इमरान खान की ली जगह

Sat, 02 Dec 2023 01:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 02 Dec 2023 01:50 PM IST
सार

अब तक पीटीआई के अध्यक्ष के पद पर पूर्व पीएम इमरान खान काबिज थे लेकिन फिलहाल वह जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन
pakistan pti new chairman barrister gohar ali khan replace gohar ali khan
इस्लामाबाद में पीटीआई समर्थक - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बैरिस्टर गोहर अली खान, पाकिस्तान की तहरीक ए इंसाफ पार्टी के नए अध्यक्ष बन गए हैं। बैरिस्टर गोहर अली खान निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। बता दें कि अब तक पीटीआई के अध्यक्ष के पद पर पूर्व पीएम इमरान खान काबिज थे लेकिन फिलहाल वह जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन


पीटीआई में नेतृत्व स्तर पर हुए बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैरिस्टर गोहर को इमरान खान ने ही अध्यक्ष पद के लिए नामित किया था। पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए बैरिस्टर गोहर ने कहा कि वह बतौर इमरान खान के प्रतिनिधि अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। ओमर अयूब खान को पार्टी का महासचिव चुना गया है। वहीं बलूचिस्तान में पीटीआई अध्यक्ष के तौर पर मुनीर अहमद बलोच की नियुक्ति हुई है। सिंध के लिए हलीम आदिल शेख, खैबर पख्तूनख्वा में अली अमीन गंदापुर और पंजाब में डॉ. यासमीन राशिद को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। 
विज्ञापन


पीटीआई ने लगाए आरोप
बता दें कि पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पीटीआई को आम चुनाव से पहले पार्टी के आंतरिक चुनाव कराने का निर्देश दिया है। ऐसे में बैरिस्टर गोहर खान की नियुक्ति को भी चुनाव आयोग के आदेश से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि पाकिस्तान में आम चुनाव में करीब दो महीने का ही वक्त बचा है और राजनीतिक पार्टियां अपने प्रचार की तैयारियों में जुटी हैं। वहीं पीटीआई की शिकायत है कि उन्हें समान मौके नहीं दिए जा रहे हैं और चुनाव आयोग के आम चुनाव के समय ही पार्टी के आंतरिक चुनाव कराने के आदेश को इमरान खान की पार्टी को चुनाव से दूर रखने की साजिश बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीआई का कहना है कि उन्होंने बीते साल भी आंतरिक चुनाव कराए थे लेकिन चुनाव आयोग ने उन्हें मानने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed