फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan pti leader fawad chaudhry arrested after threaten ecp imran khan

Pakistan: इमरान खान के करीबी नेता फवाद चौधरी गिरफ्तार, चुनाव आयोग को धमकाने का आरोप

Wed, 25 Jan 2023 08:40 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 25 Jan 2023 08:40 AM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी नेता फवाद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि फवाद चौधरी ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग को खुलेआम धमकी दी थी। 

विज्ञापन
pakistan pti leader fawad chaudhry arrested after threaten ecp imran khan
पाकिस्तान के पूर्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी - फोटो : Twitter/@pid_gov

विस्तार

पाकिस्तान आर्थिक संकट से उबर नहीं पा रहा है और अब वहां राजनैतिक अस्थिरता भी बढ़ती जा रही है। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी नेता फवाद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि फवाद चौधरी ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग को खुलेआम धमकी दी थी। फवाद  चौधरी ने सार्वजनिक तौर पर पाकिस्तान के चुनाव आयोग को धमकाया और मौजूदा सरकार पर पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान की गिरफ्तारी की साजिश रचने का आरोप भी लगाया। इस्लामाबाद पुलिस ने भी फवाद चौधरी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, फवाद चौधरी के खिलाफ बीती रात इस्लामाबाद के कोहसर पुलिस स्टेशन में पाकिस्तानी चुनाव आयोग के सचिव उमर हमीद की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत में कहा गया कि फवाद चौधरी ने चुनाव आयोग और इसके सदस्यों को धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया। आरोप है कि लाहौर में इमरान खान के घर के बाहर एक जनसभा को संबोधित करते हुए फवाद चौधरी ने चुनाव आयोग के सदस्यों के परिजनों को भी धमकी दी। 
विज्ञापन


आरोप है कि फवाद चौधरी ने पाकिस्तानी चुनाव आयोग की तुलना एक मुंशी से की। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीटीआई नेता फवाद चौधरी को लाहौर में ठोकर नियाज बेग इलाके में स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें इस्लामाबाद लाया गया। पीटीआई और इसके नेताओं ने फवाद चौधरी की गिरफ्तारी की आलोचना की है और सरकार को निशाने पर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में इस तरह की चर्चाएं हैं कि पीटीआई नेता इमरान खान को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके बाद बड़ी संख्या में इमरान खान के समर्थक लाहौर के जमान पार्क स्थित इमरान खान के घर पर इकट्ठा हो गए। फवाद चौधरी ने इमरान खान की संभावित गिरफ्तारी को लेकर सरकार को निशाने पर लिया और देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया। इमरान खान की गिरफ्तारी की साजिश रचने वालों को फवाद चौधरी ने गद्दार तक कह दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed