फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Prime Minister Imran Khan ex-wife Reham Khan tweeted Imran is history

संकट में कप्तान: पाक पीएम पर पूर्व पत्नी ने भी कसा तंज, कहा- इमरान अब इतिहास हो गए

Fri, 01 Apr 2022 02:41 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Apr 2022 02:41 PM IST
सार

रेहम खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, इमरान अब इतिहास हैं। मुझे लगता है कि हमें उनकी गंदगी को साफ करने के लिए एक साथ खड़ा होना चाहिए, जो नए पाकिस्तान ने छोड़ दी है। 

विज्ञापन
Pakistan Prime Minister Imran Khan ex-wife Reham Khan tweeted Imran is history
Reham Khan

विस्तार

पाकिस्तान में इन दिनों सियासी संकट चल रहा है। इसके चलते प्रधानमंत्री इमरान खान को अपनी कुर्सी भी गंवानी पड़ सकती है। एक तरफ पूरा विपक्ष उनकी आलोचना में जुटा हुआ है तो इसमें अब उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान भी कूद गई हैं। इमरान की पत्नी ने ट्वीट किया कि, इमरान अब इतिहास हो गए हैं। 

विज्ञापन


रेहम खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, इमरान अब इतिहास हैं। मुझे लगता है कि हमें उनकी गंदगी को साफ करने के लिए एक साथ खड़ा होना चाहिए, जो नए पाकिस्तान ने छोड़ दी है। दरअसल, इमरान खान 2018 में नया पाकिस्तान नारे से ही सत्ता में आए थे। रेहम खान ने इससे पहले कहा था कि, इमरान खान के पास सबकुछ है, लेकिन इस आदमी के पास अक्ल नहीं है। उन्होंने कहा कि आप जब पीएम नहीं थे तब पाकिस्तान महान था। 
विज्ञापन

 

मैं आखिरी गेंद तक खेलता हूं 
अविश्वास प्रस्ताव के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि कभी भी इमरान खान को सत्ता से बेदखल किया जा सकता है। हालांकि, इमरान खान ने खुद से इस्तीफा देने से इंकार कर दिया है। गुरुवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में इमरान खान ने कहा कि, वह इस्तीफा नहीं देंगे। मैंने 20 साल तक क्रिकेट खेला है, और मैं आखिरी गेंद तक खेलता हूं। मैंने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान खान की हो सकती है हत्या 
पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद खान ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान खान की हत्या कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि, यह जानकारी खुफिया एजेंसियों की ओर से दी गई है। डॉन अखबार ने चौधरी के हवाले से कहा कि इन खबरों के बाद सरकार के फैसले के मुताबिक खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed