फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan president arif alvi threat india of jihad on pakistan independence day speech

पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की गीदड़भभकी, भारत ने उकसाया तो जेहाद छेड़ेंगे

Wed, 14 Aug 2019 03:20 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 14 Aug 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
pakistan president arif alvi threat india of jihad on pakistan independence day speech
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी

जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के बाद बौखलाए पाकिस्तान से लगातार गीदड़भभकी देने का सिलसिला जारी है। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बुधवार को पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भारत में जेहाद की धमकी दी है। इससे पाकिस्तान की बौखलाहट का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अब चैन से अपनी आजादी का जश्न भी नहीं मना सकता। आरिफ अल्वी ने कहा कि वैसे तो पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता है, पर अगर भारत युद्ध करता है, तो पाकिस्तान के पास जेहाद और मुकाबला करने के अलावा कोई भी रास्ता नहीं होगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया देख रही है कि पाकिस्तान कश्मीर के लोगों के साथ खड़ा है और उनका हमेशा साथ देने को तैयार है, पाकिस्तान कश्मीरियों की मदद करना नहीं रोकेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस मामले को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद तक जाएगा। भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत ने जम्मू-कश्मीर पर इस तरह का फैसला लेकर संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन किया है। इसी के साथ उन्होंने भारत पर शिमला समझौते को तोड़ने का आरोप भी लगाया। जिसकी परवाह पाकिस्तान ने  खुद कभी नहीं की।  

विज्ञापन


पाकिस्तान की बौखलाहट कुछ ज्यादा इस वजह से भी है कि कश्मीर मुद्दे पर उसे किसी का भी साथ नहीं मिल रहा है। पाकिस्तान कई देशों से मदद की गुहार लगा चुका है, पर हर जगह से उसे निराशा ही हाथ लग रही है। यहां तक की चीन, अमेरिका या संयुक्त राष्ट्र भी पाकिस्तान का समर्थन नहीं कर रहे है। हर किसी ने इसे भारत का अंदरूनी मामला बताया है। बौखलाए पाकिस्तान ने भारत से राजनायिक संबंध तोड़ दिए है, व्यापार बंद कर दिया है, समझौता एक्सप्रेस और दिल्ली-लाहौर बस सेवा पर भी रोक लगा दी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed