फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan President Alvi sparks controversy by proposing a one-state solution to Palestine problem

Pakistan: राष्ट्रपति अल्वी ने फलस्तीनी मुद्दे पर दिया सुझाव, अब पड़ रहा महंगा; सदन में उठी इस्तीफे की मांग

Wed, 22 Nov 2023 01:33 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 22 Nov 2023 01:33 PM IST
सार

आरिफ अल्वी ने कहा कि अगर इस्राइल टू स्टेट सोल्यूशन यानी दो राष्ट्र समाधान के लिए नहीं मान रहा है तो उसके सामने यह प्रस्ताव रखो। 

विज्ञापन
Pakistan President Alvi sparks controversy by proposing a one-state solution to Palestine problem
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी का एक सुझाव देना उनपर महंगा पड़ता दिखाई दे रहा है। उन्होंने फलस्तीनियों के मुद्दे को सुलझाने के लिए वन स्टेट सोल्यूशन यानी एक राष्ट्र समाधान का सुझाव दिया। हालांकि, उनका यह सुझाव देना उनपर ही भारी पड़ गया। उनकी टिप्पणी से कार्यवाहक सरकार ने हाथ पीछे खींच लिए और उनके इस्तीफे की मांग कर डाली। 

विज्ञापन


अगर इस्राइल टू स्टेट सोल्यूशन नहीं मान रहा...
राष्ट्रपति कार्यालय ने शुरू में एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि राष्ट्रपति अल्वी ने अपने फलस्तीनी समकक्ष महमूद अब्बास के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और इस दौरान 'एक राष्ट्र समाधान' का सुझाव दिया। अल्वी ने कहा कि अगर इस्राइल टू स्टेट सोल्यूशन यानी दो राष्ट्र समाधान के लिए नहीं मान रहा है तो उसके सामने एक राष्ट्र समाधान का प्रस्ताव रखो। इस प्रस्ताव से मुस्लिम और ईसाई समुदायों के लोग बराबर हक से रह सकेंगे। 
विज्ञापन


बाद में बयान लिया वापस 
राष्ट्रपति कार्यालय का बयान सामने आते ही सभी टीवी चैनलों ने इस खबर को प्रसारित कर दिया। बाद में बयान को वापस लेकर नया जारी किया, जिसमें इस प्रस्ताव का कोई जिक्र नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादास्पद टिप्पणी पर स्पष्टीकरण मांगा
संसद में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सांसद रजा रब्बानी ने विवादास्पद टिप्पणी पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा। इस पर कार्यवाहक विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने मंगलवार को अल्वी के प्रस्ताव को देश के सैद्धांतिक और ऐतिहासिक रुख के अनुरूप नहीं बताया। विदेश मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करने से पहले उनके मंत्रालय को जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उस संदर्भ की जानकारी नहीं थी, जिसमें राष्ट्रपति ने एक राष्ट्र समाधान का सुझाव दिया था। 

फलिस्तीन मुद्दे पर पाकिस्तान का रुख
जिलानी ने कहा कि राष्ट्रपति का बयान जारी होने के तुरंत बाद उनके मंत्रालय को एक स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा, जिसमें फलिस्तीन मुद्दे पर पाकिस्तान का रुख बताया गया। उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) सचिवालय और संयुक्त राष्ट्र निकायों सहित अन्य संबंधित संगठनों को भेजा गया। उन्होंने कहा कि फलस्तीन मुद्दे को लेकर पाकिस्तान ने हमेशा दो राष्ट्र समाधान का सुझाव दिया है। 


विवाद को खत्म करने के लिए...
सांसद रजा रब्बानी ने कहा कि राष्ट्रपति को इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही उन्होंने विदेश मंत्री से सदन को यह बताने के लिए भी कहा कि सरकार ने राष्ट्रपति के बयान से पैदा हुए विवाद को खत्म करने के लिए क्या किया है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed