फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan President Alvi invites top election official for meeting to set date for elections

Pakistan: राष्ट्रपति ने आम चुनाव की तारीख तय करने के लिए शीर्ष चुनाव अधिकारी को लिखा पत्र; दुविधा में ईसीपी

Wed, 23 Aug 2023 08:40 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 23 Aug 2023 08:40 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने बुधवार को देश के शीर्ष चुनाव अधिकारी को आगामी आम चुनाव की तारीख तय करने के लिए बैठक करने के लिए पत्र लिखा।

विज्ञापन
Pakistan President Alvi invites top election official for meeting to set date for elections
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने बुधवार को देश के शीर्ष चुनाव अधिकारी को आगामी आम चुनाव की तारीख तय करने के लिए बैठक करने के लिए पत्र लिखा।

विज्ञापन

अल्वी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सिकंदर सुल्तान राजा को पत्र लिखकर नेशनल असेंबली (एनए) के भंग होने के 90 दिनों के भीतर आम चुनाव की तारीख तय करने की संवैधानिक आवश्यकता का हवाला दिया। नेशनल असेंबली को नौ अगस्त को भंग कर दिया गया था जिसके तहत पाकिस्तान चुनाव आयोग के लिए विधानसभा भंग होने के 90 दिनों के भीतर चुनाव कराना अनिवार्य हो गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्वी के सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किए गए पत्र के मुताबिक, राष्ट्रपति ने सीईसी को आम चुनाव के लिए उचित तारीख तय करने के लिए आज या कल एक बैठक आयोजित करने के लिए पत्र लिखा है।  उन्होंने लिखा, 'पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 48 (5) के आधार पर राष्ट्रपति असेंबली के आम चुनाव कराने के लिए भंग होने की तारीख से 90 दिन के भीतर एक तारीख तय करने के लिए बाध्य हैं।'
 

विज्ञापन

बैठक का निमंत्रण ईसीपी द्वारा एक नई परिसीमन प्रक्रिया की घोषणा के मद्देनजर आया है जो 14 दिसंबर तक पूरी हो जाएगी और उसके बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। ईसीपी दुविधा में है क्योंकि यह 90 दिनों के भीतर चुनाव कराने के दो दायित्वों को पूरा नहीं कर सकता है और नए चुनावी जिलों का निर्धारण भी नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed