फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Politics Update: Section 144 imposed in Lahore before PTI rally, Imran slams govt on workers arrest

Pakistan: लाहौर में इमरान खान के समर्थकों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; एक की मौत, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

Thu, 09 Mar 2023 02:43 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 09 Mar 2023 02:43 AM IST
सार

पंजाब सरकार ने पीटीआई की रैली से पहले लाहौर में धारा 144 लगा दिया है। आदेश में कहा गया है कि किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए जिला लाहौर में रैलियां, जुलूस, प्रदर्शन, धरना, विरोध और इस तरह की अन्य गतिविधियों पर रोक सात दिनों तक लागू रहेगी।

विज्ञापन
Pakistan Politics Update: Section 144 imposed in Lahore before PTI rally, Imran slams govt on workers arrest
इमरान खान (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में इन दिनों राजनीतिक माहौल गर्म है। एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। दूसरी ओर पंजाब सरकार ने बुधवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की रैली से पहले लाहौर में धारा 144 लगाकर सार्वजनिक सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। रैली पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में पीटीआई के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक लाहौर में इमरान खान के आवास के बाहर जाम हो गए। पुलिस ने पीटीआई कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की। पुलिस की कार्रवाई में इमरान खान के एक समर्थक की मौत हो गई। साथ ही प्रदर्शन कर रहे पीटीआई के सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, रैली पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के विरोध में पीटीआई ने अदालत का दरवाजा भी खटखटाया है। 
विज्ञापन


पीटीआई की वरिष्ठ नेता शिरीन मजारी ने मीडिया को बताया कि लाठीचार्ज के दौरान सिर में चोट लगने से घायल पीटीआई कार्यकर्ता अली बिलाल (40) की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि पीटीआई की महिला कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


एक अधिसूचना में, गृह विभाग ने कहा, 'यह देखा गया है कि जिला लाहौर के विभिन्न स्थानों पर रोजाना बड़ी संख्या में रैलियां और विरोध प्रदर्शन किए जाते हैं। ये न केवल गंभीर सुरक्षा खतरा पैदा करते हैं बल्कि यातायात को भी बाधित करते हैं और बड़े पैमाने पर जनता को असुविधा का कारण बनते हैं।' आदेश में यह भी कहा गया है कि किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए जिला लाहौर में रैलियां, जुलूस, प्रदर्शन, जलसा, धरना, विरोध और इस तरह की अन्य गतिविधियों पर रोक सात दिनों तक लागू रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीआई की अपने चुनाव अभियान शुरु करने की योजना थी
पीटीआई ने बुधवार को जमान पार्क से दाता दरबार तक एक रैली के जरिए अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने की योजना बनाई थी। जानकारी के मुताबिक, रैली में पार्टी प्रमुख इमरान खान के व्यक्तिगत रूप से भाग लेने की वाले थे।

सरकार कानून के राज पर हमला कर रही है: इमरान खान
पंजाब सरकार के आदेश पर इमरान ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ ने 90 दिनों में पंजाब और केपी में चुनाव कराने का आदेश दिया है। पीटीआई ने लाहौर में चुनावी रैली की शुरुआत की। किस कानून के तहत, पंजाब की कार्यवाहक सरकार हमारी नियोजित रैली को रोकने के लिए निहत्थे कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस हिंसा का इस्तेमाल कर रही है?'

उन्होंने आगे कहा, 'कार्यवाहकों का एकमात्र काम निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करना है। वे जो कर रहे हैं वह कानून के शासन, हमारे संविधान और लोकतंत्र पर हमला है। यह अब जंगल का कानून है।'

राजनीतिक सभाओं पर प्रतिबंध सरकार का हथियार: पीटीआई नेता
पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने ट्विटर पर कहा कि पंजाब में राजनीतिक सभाओं पर प्रतिबंध फासीवादी सरकार का नया हथियार है। उन्होंने कहा कि साम्राज्यवादी ताकतें हमेशा लोगों से डरती रही हैं। पाकिस्तान के लोगों ने हमेशा अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है।


पुलिस ने पीटीआई कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार
पंजाब सरकार के आदेश के बाद पुलिस ने जमां पार्क के पास की सड़कों को सील कर दिया और कुछ पीटीआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वाटर कैनन के जरिए महिला कार्यकर्ताओं को भी रोका गया है। पुलिस के मुताबिक, जमान पार्क और कैनाल रोड से पीटीआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। उधर, इमरान ने पार्टी नेताओं को अर्जेंट मीटिंग के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed