फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Political Crisis All updates, No confidence motion against Prime Minister Imran Khan will be discussed in the National Assembly during the Lower House session today

इमरान की उल्टी गिनती शुरू: पाक संसद की कार्यवाही तीन अप्रैल सुबह 11.30 बजे तक टली, अविश्वास प्रस्ताव पर होनी थी चर्चा

Thu, 31 Mar 2022 06:05 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 31 Mar 2022 06:05 PM IST
सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी संकट में है। विपक्ष ने उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है और पाकिस्तान की राजनीति में बने हालात इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि इमरान खान को प्रधानंत्री पद से हटना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Pakistan Political Crisis All updates, No confidence motion against Prime Minister Imran Khan will be discussed in the National Assembly during the Lower House session today
इमरान खान(फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान में लगातार सियासी संकट गहराता जा रहा है। इमरान खान की कुर्सी बचेगी या जाएगी इसकी उलटी गिनती शुरू हो गई है। इस बीच पाकिस्तान के संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा तीन अप्रैल सुबह 11.30 बजे तक के लिए टाल दी गई है। माना जा रहा है कि जब वोटिंग होगी तो इमरान खान की कुर्सी छिननी तय है। वहीं अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से पहले इमरान खान ने एनएससी की बैठक बुलाई है। इससे पहले विपक्षी दलों की बैठक भी हुई है।

विज्ञापन


इमरान खान आज रात राष्ट्र को करेंगे संबोधित: मंत्री फवाद चौधरी  
इमरान खान के मंत्री फवाद चौधरी ने कुछ देर पहले ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री इमरान खान आज रात राष्ट्र को संबोधित करेंगे। हालांकि बता दें कि  इससे पहले भी इमरान खान 30 मार्च को देश को संबोधित करने वाले थे लेकिन शाम को खबर आई कि उन्होंने संबोधन को टाल दिया है।
विज्ञापन


इमरान इस्तीफा नहीं देंगे: फवाद
इस बीच पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट किया कि इमरान खान ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आखिरी गेंद तक लड़ते हैं। इस्तीफा नहीं होगा। एक मैच होगा, दोस्त और दुश्मन दोनों इसे देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही अल्पमत में इमरान
दरअसल, विपक्ष ने उनके खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है, जिससे पार पाना इमरान के लिए काफी मुश्किल साबित होने वाला है। संसद में सहयोगियों की स्थिति पर गौर किया जाए तो सामने आता है कि इमरान सरकार इस वक्त अल्पमत में है। हालांकि, रविवार को इस्लामाबाद में हुई रैली में उन्होंने रूठे हुए साथियों को मनाने के लिए कई अपील कीं। इस बीच अब तक यह साफ नहीं है कि आखिर क्यों एक साल पहले तक देश में पूरी तरह सुरक्षित नजर आ रही पीटीआई सरकार इस स्थिति में पहुंच गई। 2018 में तो कई राजनीतिक विश्लेषकों का यहां तक मानना था कि इमरान खान की सरकार देश की पहली ऐसी सरकार होगी, जो अपना कार्यकाल पूरा करेगी। हालांकि, इस अविश्वास प्रस्ताव ने पीएम की चिंताएं बढ़ा दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed