फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan police quashes fir of sikh girl who was abducted and forcefully converted into muslim

धर्मांतरण मामला: पाकिस्तान पुलिस ने रद्द की सिख लड़की के भाई की एफआईआर

Thu, 10 Oct 2019 10:54 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ननकाना साहिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ननकाना साहिब Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 10 Oct 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
Pakistan police quashes fir of sikh girl who was abducted and forcefully converted into muslim
सिख लड़की का जबरन कराया गया धर्म परिवर्तन - फोटो : ANI

पाकिस्तान की ननकाना साहिब पुलिस ने एक सिख लड़की के अपहरण और जबरन धर्मांतरण के मामले में उसके भाई द्वारा दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है। जगजीत कौर उर्फ आएशा बीबी के भाई मनमोहन सिंह ने 29 अगस्त को अपनी बहन के अपहरण और उसके जबरन धर्मांतरण को लेकर एफआईआर कराई थी।

विज्ञापन


कौर का अपहरण करके पहले उसे मुस्लिम धर्म कबूल कराया गया और फिर उसका एक मुस्लिम युवक से निकाह करवाया गया था। पाकिस्तान पुलिस ने आरोपों को झूठा बताकर एफआईआर को रद्द कर दिया है। बुधवार को ननकाना साहिब पुलिस ने लाहौर उच्च न्यायालय में अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए एफआईआर रद्द करने की जानकारी दी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि अब जगजीत कौर की लाहौर स्थित शेल्टर होम दारुल अमन से जल्द रिहाई हो जाएगी। जगजीत और उसके पति मुहम्मद हसन के वकील मुहम्मद सुल्तान शेख ने बताया कि पुलिस ने उच्च न्यायालय में अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एफआईआर रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगजीत के भाई ने एफआईआर में दावा किया था कि उनकी बहन को लोगों के एक समूह ने बंदूक की नोक पर अगवा किया था। उनका जबरन धर्मांतरण करवाकर मुहम्मद हसन से निकाह करवा दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने हसन के कई परिजनों और दोस्तों को हिरासत में ले लिया था। 


हसन के वकील ने कहा, 'हसन ने अदालत को बताया कि न केवल सिख समुदाय के लोग बल्कि स्थानीय पुलिस भी उनका और उनके परिवार का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने दारुल अमन से जल्द पत्नी की रिहाई की मांग की। जहां शादी के बाद 29 अगस्त से उन्हें रखा गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed