फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan police harass Baloch protesters detained many people

Pakistan: बलूच नागरिकों को परेशान कर रही पाकिस्तान पुलिस, प्रदर्शन कर रहे 20 लोगों को हिरासत में लिया

Mon, 18 Dec 2023 02:57 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करांची Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 18 Dec 2023 02:57 PM IST
सार

मोहम्मद आसिफ लघारी के नेतृत्व में बीवाईसी के मार्च को शाह सिकंदर रोड पर रोक दिया गया था। पुलिस ने दावा किया कि इस मार्च में हिस्सा लेने वालों ने विरोध किया, जिसके बाद कई महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन
Pakistan police harass Baloch protesters detained many people
Protest - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान के तुर्बत में बलूच यकजेहती परिषद (बीवाईसी) के लंबे मार्च का डेरा घाजी खान पहुंचने पर महिलाओं समेत 20 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। ये सभी काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के कथित न्यायेतर हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। 
विज्ञापन


मोहम्मद आसिफ लघारी के नेतृत्व में बीवाईसी के मार्च को शाह सिकंदर रोड पर रोक दिया गया था। पुलिस ने दावा किया कि इस मार्च में हिस्सा लेने वालों ने विरोध किया, जिसके बाद कई महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लिया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ भी दिया गया था। 
विज्ञापन


बलूज यकजेहती कमेटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि बलूच एकजूटता समूह का धरना डीजी खान गदाई चांगी में जारी रहा, लेकिन पुलिस ने चारो तरफ से सड़कों को जाम कर दिया था और धरना में मौजूद लोगों को परेशान करने लगी। एएसपी सिटी रहमतुल्लाह दुर्रानी ने प्रदर्शनकारियों को धारा 144 लगाने की जानकारी दी। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों में शौकत अली, आसिफ लघारी मिराज लघारी और अबदुल्ला सलेह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बरखान में बालाच मोला बख्स के परिवार के लिए रैली में एकजुटता व्यक्त की गई। कोहलू शहर से बरखान होते हुए डेरा गाजी खान की तरफ जाने के दौरान पुलिस ने उन्हें रोका। दो महिलाओं समेत लगभग 20 प्रदर्शनकर्ताओं को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed