फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Police Clashes with PTI Workers in Sangjani Rally, Know the reason

Pakistan: इमरान के समर्थकों और पुलिस में क्यों हुई भिड़ंत? स्थानीय प्रशासन ने पूर्व PM की पार्टी पर लगाए आरोप

Mon, 09 Sep 2024 09:47 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 09 Sep 2024 09:47 AM IST
सार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को स्थानीय प्रशासन की तरफ से रैली के एनओसी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए चेतावनी जारी की गई थी, जिसके अनुसार उन्हें शाम सात बजे तक कार्यक्रम स्थल खाली करना अनिवार्य था। वहीं निर्धारित समय बीत जाने के बाद प्रशासन की तरफ से कई बार रिमांडर दिया गया 

विज्ञापन
Pakistan: Police Clashes with PTI Workers in Sangjani Rally, Know the reason
इस्लामाबाद में पीटीआई की रैली - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर उनकी पार्टी के समर्थकों ने इस्लामाबाद में रैली आयोजित की, वहीं इस रैली के दौरान पुलिस और पीटीआई के समर्थकों में जमकर झड़प भी हुई। जिसमें गोली चलाने और पुलिस पर पथराव करने का भी आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ की संगजानी रैली में, जिला मजिस्ट्रेट ने कार्यक्रम स्थल खाली करने के लिए कई रिमाइंडर जारी किए। जिसका इमरान खान की पार्टी के समर्थकों ने उल्लंघन किया।
विज्ञापन


सिर्फ सात बजे तक रैली आयोजन की मिली थी अनुमति
एक स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार, इमरान खान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को स्थानीय प्रशासन की तरफ से रैली के एनओसी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए चेतावनी जारी की गई थी, जिसके अनुसार उन्हें शाम सात बजे तक कार्यक्रम स्थल खाली करना अनिवार्य था। वहीं निर्धारित समय बीत जाने के बाद प्रशासन की तरफ से कई बार रिमांडर दिया गया और इसके बाद पीटीआई समर्थकों के न मानने पर पुलिस की तरफ से कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


पीटीआई समर्थकों के हमले में पुलिस अधिकारी घायल
वहीं पुलिस की तरफ से कार्रवाई किए जाने के दौरान पीटीआई समर्थकों पर पुलिस पर पथराव और गोली चलाने का भी आरोप लगा है। जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षात्मक कार्रवाई करते हुए आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस के एक प्रवक्ता अनुसार पीटीआई समर्थक निर्धारित रैली मार्ग से अलग जा रहे थे और पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इस घटना में एसएसपी सेफ सिटी शोएब खान समेत कई अधिकारी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर पीटीआई ने गोली चलाने का लगाया आरोप 
इधर पीटीआई ने आरोप लगाया कि रविवार को इस्लामाबाद में रैली के दौरान पुलिस ने उसके सदस्यों पर गोलियां चलाईं, यह रैली पार्टी के संस्थापक और जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर आयोजित की जा रही थी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, आप किसी व्यक्ति को जेल में डाल सकते हैं, लेकिन उसके विचारों को नहीं।


पाकिस्तान के गृहमंत्री ने लिया घटना का संज्ञान
वहीं पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने स्थिति पर संज्ञान लिया और इस्लामाबाद के महानिरीक्षक से मामले पर रिपोर्ट मांगी है, इसके साथ ही घायल पुलिस अधिकारियों को बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। घायल एसएसपी शोएब खान से फोन पर बातचीत में मोहसिन नकवी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और घटना में शामिल सभी घायल अधिकारियों के लिए बेहतर उपचार की आवश्यकता पर बल दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed