फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Shehbaz to attend UN conference on Least Developed Countries in Qatar

Pakistan: अल्प विकसित देशों पर UN सम्मेलन में हिस्सा लेने कतर जाएंगे शरीफ, करेंगे द्विपक्षीय बैठकें

Sat, 04 Mar 2023 05:57 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 04 Mar 2023 05:57 PM IST
सार

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, पांच से नौ मार्च तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में अल्प विकसित देशों में सतत विकास को गति देने के कदमों पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
Pakistan PM Shehbaz to attend UN conference on Least Developed Countries in Qatar
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान इस समय भारी आर्थिक संकट के बीच फंसा है। देश का मुद्रा भंडार तेजी से कम हो रहा है। नौ दौर की वार्ता के बाद भी आईएमएफ से बेलआउट पैकेज पर सहमति नहीं बन पाई है। इसलिए, महंगाई भी देश के इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस बीच, देश के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अल्प विकसित देशों (एलडीसी) पर पांचवें संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कतर जाएंगे। शरीफ की यात्रा दो दिवसीय होगी। 

विज्ञापन


देश के विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान में कहा गया है कि पांच से नौ मार्च तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में अल्प विकसित देशों में सतत विकास को गति देने के कदमों पर विचार किया जाएगा, जिससे उन्हें समृद्धि की राह पर प्रगति करने में मदद मिलेगी। शरीफ को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी ने आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


Pakistan: पश्चिम और चीन की होड़ में फंसे पाकिस्तान को जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री दोहा में सम्मेलन से इतर भाग लेने वाले नेताओं और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें और बातचीत करेंगे। बयान में आगे कहा गया है, पाकिस्तान दुनिया भर में सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) की सामूहिक आवाज को बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के मंचों पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।


इसमें आगे कहा गया है, सम्मेलन में शरीफ की भागीदारी सामाजिक प्रगति और आर्थिक समृद्धि की खोज में सबसे कम विकसित देशों के साथ पाकिस्तान के समर्थन और एकजुटता का संकेत देगी। 



बयान में कहा गया है, पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र 2030 विकास एजेंडा और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को आगे बढ़ाने के लिए दक्षिण-दक्षिण सहयोग के ढांचे के भीतर कार्यान्वयन के प्रभावी साधनों के आधार पर वैश्विक साझेदारी को पुनर्जीवित करने का समर्थन करता है। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अल्प विकसित देशों (एलडीसी) के रूप में नामित 46 अर्थव्यवस्थाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed