फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Shehbaz Sharif says govt to probe 'suspicious powder' laced threat letters to judges

Pakistan: 'न्यायाधीशों को भेजे गए धमकी भरे पत्रों और जहरीले पाउडर की जांच करेगी सरकार', शहबाज शरीफ बोले

Thu, 04 Apr 2024 09:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 04 Apr 2024 09:10 PM IST
सार

Pakistan: शहबाज शरीफ ने कहा कि बुधवार को कई न्यायाधीशों को पत्र मिले हैं और उनमें एक संदिग्ध पाउडर के बारे में जो रिपोर्ट सामने आई है। हमें इस मामले पर पूरी जिम्मेदारी दिखानी चाहिए और इसमें किसी तरह की सियासत नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Pakistan PM Shehbaz Sharif says govt to probe 'suspicious powder' laced threat letters to judges
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को मिले धमकी भरे पत्रों और कथित जहरीले पाउडर की जांच शुरू करेगी। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) के आठ न्यायाधीशों और लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचसी) के तीन न्यायाधीशों को संदिग्ध पाउडर के साथ धमकी भरे पत्र मिले थे। 

विज्ञापन

शरीफ ने कहा, बुधवार को कई न्यायाधीशों को पत्र भेजे गए थे और उनमें एक संदिग्ध पाउडर के बारे में जो रिपोर्ट सामने आई है। मुझे लगता है कि हमें इस पर पूरी जिम्मेदारी दिखानी चाहिए और इसमें किसी तरह की सियासत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, पाकिस्तान सरकार जिम्मेदारी की भावना के साथ इसकी जांच करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेलो टेप से सील किए गए सफेद लिफाफों में सभी न्यायाधीशों को सौंपे गए पत्रों में उनके नाम और अदालत का पता लिखा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पत्रों में धमकी भरी बातों के संकेत थे और न्यायाधीशों पर पाकिस्तान के लोगों की समस्याओं के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन

दो न्यायाधीशों के कर्मचारियों ने लिफाफे खोले और अंदर संदिग्ध पाउडर मिला। उन्होंने मामले की सूचना इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार को दी, जिन्होंने अदालत की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों को तलब किया। एक मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार पत्र, भेजने वाले के अधूरे पते के साथ जारी किए गए थे। प्राथमिकी में कहा गया है कि तहरीक-ए-नमूस पाकिस्तान का जिक्र करते हुए पत्रों में न्याय प्रणाली की आलोचना की गई है और धणकी के साथ विशेष फोटो और अंग्रेजी शब्द बेसिलस एन्थ्रेसिस शब्द का इस्तेमाल किया गया है। 

इसी तरह के पत्र अगले दिन सर्वोच्च न्यायालय और लाहौर उच्च न्यायालय में पहुंचे, जिसके बाद आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने इस्लामाबाद और लाहौर में दो मामले दर्ज किए। शीर्ष अदालत ने ये पत्र पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा, न्यायमूर्ति अतहर मिनल्लाह, न्यायमूर्ति जमाल खान और न्यायमूर्ति अमीनुद्दीन को भेजे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed