फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Shehbaz Sharif congratulates US President Designate Donald Trump via X now turmoil for law break

Pakistan: ट्रंप को बधाई देकर फंसे पीएम शहबाज, कानून के उल्लंघन का लगा आरोप; X यूजर्स ने एलन मस्क से की शिकायत

Sat, 09 Nov 2024 11:17 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 09 Nov 2024 11:17 AM IST
सार

जहां पाकिस्तान में आम लोग एक्स से दूर हैं, वहीं प्रधानमंत्री, उनके कैबिनेट मंत्री और सभी मंत्रालय, विदेशी अधिकारी जनता तक पहुंचने के लिए एक्स का उपयोग कर रहे हैं। पाकिस्तानी सरकार के इस पाखंड को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने निशाना साधा है।

विज्ञापन
Pakistan PM Shehbaz Sharif congratulates US President Designate Donald Trump via X now turmoil for law break
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का ट्रंप को बधाई देना पड़ा भारी। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देना उनके लिए भारी पड़ गया है। उन पर अपनी ही सरकार के दौरान बनाए गए कानूनी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। यह पूरा मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से जुड़ा है। दरअसल, एक्स को पाकिस्तान में प्रतिबंधित किया गया है। यह बैन खुद शहबाज शरीफ की सरकार ने लगाया था। हालांकि, शहबाज की तरफ से एक्स पर पोस्ट ने अब उनके लिए ही मुसीबत खड़ी कर दी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पाखंडी बैन और वीपीएन के इस्तेमाल का आरोप लगाकर शरीफ को घेरा है। 
विज्ञापन


शहबाज शरीफ ने 6 नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए ट्रंप को बधाई दी थी। इसमें उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के साथ आगे करीब से काम करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद उनके पोस्ट पर कुछ ही देर बाद एक कम्युनिटी नोट नजर आने लगा। इस पोस्ट में साफ कहा गया कि पीएम शहबाज शरीफ ने खुद एक्स को पाकिस्तान में प्रतिबंधित किया है। लेकिन वह खुद वीपीएन के जरिए एक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कि पाकिस्तान में गैरकानूनी है। 
विज्ञापन


क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
जहां पाकिस्तान में आम लोग एक्स से दूर हैं, वहीं प्रधानमंत्री, उनके कैबिनेट मंत्री और सभी मंत्रालय, विदेशी अधिकारी जनता तक पहुंचने के लिए एक्स का उपयोग कर रहे हैं। पाकिस्तानी सरकार के इस पाखंड को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने निशाना साधा है। एक यूजर ने लिखा- "अगर पाखंड का इंसानी चेहरा होता तो वो बिल्कुल शहबाज शरीफ जैसा होता।" एक और यूजर ने एलन मस्क को टैग करते हुए लिखा, "मिस्टर ट्रंप, ये जोकर आपको बधाई देने के लिए वीपीएन के जरिए एक्स का इस्तेमाल कर रहा है। एलन मस्क, पाकिस्तान में एक्स पर बैन लगाया गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में ही एक्स पर लगा था प्रतिबंध
पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए आम चुनाव में इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित उम्मीदवारों के आक्रोश के बाद, 17 फरवरी, 2024 से एक्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया। जबकि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पहले ही सोशल मीडिया को शातिर मीडिया घोषित कर चुके हैं और इस डिजिटल आतंकवाद से लड़ने की जरुरत पर जोर दे चुके हैं। 


पाकिस्तान की गृह मंत्रालय ने उच्च न्यायालय को बताया था कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि एक्स शांति और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है क्योंकि यह गलत सूचना फैलाता है और हिंसा भड़काता है। शहबाज सरकार ने यह भी कहा कि एक्स पर प्रतिबंध खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed