फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Shehbaz faces treason charges for consulting fugitive Nawaz on appointment of next Army chief

Pakistan: नए सेना प्रमुख की नियुक्ति पर PM शहबाज शरीफ ने 'भगोड़े' नवाज से ली सलाह, लगा देशद्रोह का आरोप

Tue, 20 Sep 2022 04:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 20 Sep 2022 04:47 PM IST
सार

नवाज शरीफ नवंबर 2019 से लंदन में रह रहे हैं। लंदन जाने से पहले नवाज अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में सात साल की सजा काट रहे थे। इसके बाद 2019 में लाहौर उच्च न्यायालय ने उन्हें इलाज कराने के लिए आठ सप्ताह के लिए लंदन जाने की अनुमति के साथ जमानत दी थी।

विज्ञापन
Pakistan PM Shehbaz faces treason charges for consulting fugitive Nawaz on appointment of next Army chief
नवाज शरीफ और शहबाज शरीफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर देशद्रोह के आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं इन आरोपों के तहत उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग भी की गई है। दरअसल, पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ बहुमत से एक प्रस्ताव पारित किया है। इसमें देश के नए सेना प्रमुख की नियुक्ति के बारे में लंदन में अपने भगोड़े भाई से सलाह लेने के लिए देशद्रोह के आरोपों के तहत मुकदमा चलाने की मांग की गई है। 

विज्ञापन


पंजाब विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव
पंजाब के संसदीय कार्य मंत्री बशारत राजा ने संविधान के अनुच्छेद 6 (देशद्रोह) के तहत प्रधानमंत्री शहबाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सदन में प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि कुछ दिन पहले लंदन में पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे और भगोड़ा घोषित किए गए नवाज शरीफ से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नए सेना प्रमुख की नियुक्ति के विषय में परामर्श किया था। उनका यह कदम न केवल प्रधानमंत्री पद की शपथ का उल्लंघन है बल्कि देश के संवेदनशील मामलों को असंबंधित व्यक्तियों के साथ साझा करने का भी उन्होंने अपराध किया है। इसके साथ ही उनके इस कदम को सेना का अपमान भी बताया है।
विज्ञापन


ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन गए थे शहबाज
दरअसल, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन गए थे। इस दौरान उन्होंने नवाज शरीफ से भी मुलाकात की थी और उनके साथ अगले सेना प्रमुख की नियुक्ति पर चर्चा की। दरअसल, मौजूदा सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा इस साल नवंबर के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान ने साधा निशाना
केंद्र में विपक्ष में चल रही पीटीआई ने भी प्रधानमंत्री शहबाज के खिलाफ देशद्रोह के तहत कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पार्टी प्रमुख इमरान खान ने भी लंदन में अपने भगोड़े बड़े भाई के साथ अगले सेना प्रमुख की नियुक्ति के लिए परामर्श करने के लिए शहबाज की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ अगले सेना प्रमुख कि नियुक्ति के लिए नवाज शरीफ से सलाह मशविरा कर रहे हैं। उन्होंने नवाज शरीफ और शहबाज शरीफ पर हमला करते हुए कहा कि हमारे देश के लिए इससे बड़ा अपमान और क्या हो सकता है कि चोर इस तरह के फैसले ले रहे हैं। 


गौरतलब है कि नवाज शरीफ नवंबर 2019 से लंदन में रह रहे हैं। लंदन जाने से पहले नवाज अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में सात साल की सजा काट रहे थे। इसके बाद 2019 में लाहौर उच्च न्यायालय ने उन्हें इलाज कराने के लिए आठ सप्ताह के लिए लंदन जाने की अनुमति के साथ जमानत दी थी। जिसके बाद जब वे वापस नहीं आए तो उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed