{"_id":"63a31429baa7ae71bb4eccbd","slug":"pakistan-pm-sharif-vows-to-crush-the-nefarious-designs-of-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: शहबाज शरीफ ने आतंकवादियों के 'नापाक मंसूबों को कुचलने' का लिया संकल्प, बोले- आंख मूदकर नहीं रह सकते","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: शहबाज शरीफ ने आतंकवादियों के 'नापाक मंसूबों को कुचलने' का लिया संकल्प, बोले- आंख मूदकर नहीं रह सकते
Wed, 21 Dec 2022 07:44 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 21 Dec 2022 07:44 PM IST
सार
शरीफ ने कहा, आतंकवाद राष्ट्रीय सुरक्षा का एक संवेदनशील मुद्दा है और एक सामूहिक सोच है। इसका मुकाबला करने के लिए कार्य योजना की जरूरत है।
विज्ञापन
शहबाज शरीफ
- फोटो : फेसबुक/शहबाज शरीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश में अराजकता फैलाने की मंशा रखने वाले आतंकवादियों के 'नापाक मंसूबों को कुचलने' का संकल्प लिया। शरीफ ने कहा कि आतंकवादी घटनाओं में फिर तेजी से वृद्धि के बी देश किसी भी आतंकी समूह के आगे नहीं झुकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, आतंकवाद घटनाओं में बढ़ोत्तरी हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक नया खतरा पैदा करता है। हमारे बहादुर सुरक्षा बल इस खतरे से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं।
विज्ञापन
शरीफ ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, आतंकवाद राष्ट्रीय सुरक्षा का एक संवेदनशील मुद्दा है और एक सामूहिक सोच है। इसका मुकाबला करने के लिए कार्य योजना की जरूरत है। इससे एक दिन पहले खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के बन्नू इलाके में पाकिस्तानी सेना के बलों ने बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने के लिए आतंकवादियों पर धावा बोला और करीब तीन दर्जन आतंकियों को मार गिराया। हालांकि इस सैन्य अभियान के दौरान उसके कम से कम दो कमांडो मारे गए।
विज्ञापन
पाकिस्तान के सरकारी मीडिया ने बताया कि प्रधानमंत्री ने हाल की आतंकवादी घटनाओं की कड़ी निंदा की है और देश में अराजकता फैलाने की मंशा रखने वाले 'आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को कुचलने' का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा, देश किसी भी आतंकी समूह के सामने नहीं झुकेगा और आतंकवादियों से कानून और संविधान के मुताबिक निपटा जाएगा। शरीफ ने कहा कि सरकार आतंकियों की बाहरी मदद के ठिकाने का भी पता लगाएगी। अपने सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश अपने बहादुर जवानों का समर्थन करके आतंकवाद पर अंकुश लगाएगा।
उन्होंने कि कानून और व्यवस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी प्रांतों की है। लेकिन संघीय सरकार इन गंभीर मुद्दों पर आंख मूंद कर नहीं रह सकती है। उन्होंने कहा, हम आतंकवाद से लड़ने के लिए प्रांतों के साथ मिलकर काम करेंगे। शरीफ ने कहा, देश में आतंकवाद को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना, उग्रवाद को खत्म करने के लिए एक सर्वसम्मत योजना को पूरी तरह से लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा, प्रांतीय सरकार की क्षमता और दक्षता बढ़ाना आतंकवाद के उन्मूलन में अहम है और सरकार सभी प्रांतों में आतंकवाद रोधी विभागों की पेशेवर क्षणता में सुधार करने में मदद करेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार खैबर पख्तूनख्वाह सरकार के साथ अपने आतंकवाद रोधी विभाग को पुनर्जीवित करने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा, हम सशस्त्र बलों की सभी आवश्यकताओं को पूरा करेंगे, जिसमें आधुनिक हथियारों का प्रावधान और पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान करना शामिल है।