फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Sharif Minister Hina Khar discussion on US China tussle leaked says report

Pakistan: पीएम शहबाज और मंत्री हिना रब्बानी के बीच की खुफिया बातचीत लीक, अमेरिका और चीन का आया नाम

Mon, 01 May 2023 01:52 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 01 May 2023 01:52 AM IST
सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार के अमेरिका के साथ रिश्तों की चर्चा का एक महत्वपूर्ण का रिकॉर्ड लीक हो गया है, चर्चा में चीन के साथ रिश्तों पर भी बात की गई है।

विज्ञापन
Pakistan PM Sharif Minister Hina Khar discussion on US China tussle leaked says report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान इन दिनों अब तक के सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। हालांकि उसने कई देशों और आईएमएफ से कर्ज की मांग है लेकिन उसे वहां से निराशा हाथ लगी है। वहीं अब पाकिस्तान के पीएम और मंत्री का बातचीत का रिकॉर्ड लीक हो गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार के अमेरिका के साथ रिश्तों की चर्चा का एक महत्वपूर्ण का रिकॉर्ड लीक हो गया है, चर्चा में चीन के साथ रिश्तों पर भी बात की गई है।

विज्ञापन


चीन के साथ के लिए अमेरिका से दूर जाने की सलाह
हिना रब्बानी खार का ये सीक्रेट मेमो 'पाकिस्तान के पास मुश्किल विकल्प' टाइटल के साथ है, जिसमें हिना रब्बानी ने पाकिस्तान के नेतृत्व को पश्चिम को खुश करने की कोशिशों को लेकर चेतावनी दी है। कि पाकिस्तान को अमेरिका जैसे देशों को खुश करने से बचना चाहिए। साथ ही हिना रब्बानी खार ने अपने सीक्रेट मेमो में पाकिस्तानी नेतृत्व को सावधान करते हुए कहा है, कि अगर पाकिस्तान, अमेरिका के साथ अपने रिश्ते को सहेजने की कोशिश करता है, तो आखिरकार उसे चीन के साथ अपने संबंधों को त्यागना होगा, जिसके साथ उसके 'वास्तविक रणनीतिक भागीदारी' हैं"।
विज्ञापन


पाकिस्तान के बड़े नेताओं के ऑडियो लीक पहले भी हुए हैं लेकिन हिना रब्बानी खार का खुफिया मेमो कैसे लीक हुआ और अमेरिका के पास कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। लेकिन अब पाकिस्तान में सवाल ये उठ रहे हैं, कि आखिर अमेरिका की जड़ें पाकिस्तानी शासन के अंदर कितनी गहरी हैं, कि वह पाकिस्तान के अत्यंत गोपनीय और संवेदनशील जानकारियां भी आसानी से पा लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीक हुए दस्तावेजों में नामित पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ-साथ अन्य देशों के अधिकारियों ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। यह कहानी ऐसे समय में सामने आई है जब वाशिंगटन पहले ही पुष्टि कर चुका है कि उसे मास्को से तेल आयात करने के पाकिस्तान के फैसले पर कोई आपत्ति नहीं है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने एक साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि प्रत्येक देश अपनी ऊर्जा आपूर्ति के संबंध में अपने स्वयं के संप्रभु निर्णय लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed