{"_id":"666c0f7dc1be69217401fc2e","slug":"pakistan-pm-sharif-invites-former-ally-juif-chief-maulana-fazlur-rehman-to-join-ruling-coalition-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान में सियासी उठापटक रोकने के लिए PM शरीफ का दांव; JUIF को गठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान में सियासी उठापटक रोकने के लिए PM शरीफ का दांव; JUIF को गठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव
Fri, 14 Jun 2024 03:08 PM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:08 PM IST
सार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ गुरुवार को जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम एफ के 70 वर्षीय प्रमुख रहमान के घर गए थे। इस दौरान उन्होंने कई प्रस्ताव सामने रखे।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के राजनीतिक गलियारे में हलचल जारी है। अब देश में सियासी तनाव कम करने के लिए यहां के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नया कदम उठाया है। उन्होंने जेयूआई-एफ के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान के सामने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएलएन) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा बनने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
यह प्रस्ताव दिया
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और अन्य छोटे दलों द्वारा समर्थित गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे शरीफ गुरुवार को जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम एफ के 70 वर्षीय प्रमुख रहमान के घर गए और उनका हालचाल पूछा। इस दौरान 72 वर्षीय प्रधानमंत्री ने मौजूदा राजनीतिक मुद्दों के समाधान के लिए उनके सामने एक समिति के गठन का प्रस्ताव दिया। साथ ही उनसे सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल होने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
रहमान ने किया इनकार?
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक सूत्र के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि जेयूआईएफ नेता को सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल होने और देश में राजनीतिक तनाव को कम करने के लिए प्रस्तावित समिति में अहम भूमिका निभाने का प्रस्ताव दिया गया था। हालांकि, जेयूआई-एफ के एक प्रवक्ता की माने तो मौलाना रहमान ने सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि यह सच है कि जेयूआईएफ सरकार में शामिल होगी। सत्ता की तलाश हमारी राजनीति का हिस्सा नहीं है। मौजूदा सरकार के गठन से पहले ही हमारे पास बेहतर पेशकश थी।'
विज्ञापन
2022 में बदली थी राजनीति
मौलाना रहमान ने इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार के दौरान पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) नामक एक विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व किया था। पीडीएम ने बाद में अप्रैल 2022 में अविश्वास मत में इमरान खान की सरकार को हटाने के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाई थी।
सत्तारूढ़ गठबंधन के अंदर दरार
पाकिस्तान की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार के भीतर दरार हाल के दिनों में सामने आई है, जिसमें एक प्रमुख सहयोगी पीपीपी ने सत्तारूढ़ पीएमएल-एन पर वार्षिक बजट की तैयारी में अपने इनपुट को दरकिनार करने का आरोप लगाया और सवाल किया कि क्या शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार अभी भी अपने समर्थन को महत्व देती है।