{"_id":"5e66e1258ebc3eeb4b563bd2","slug":"pakistan-pm-imran-khan-congratulates-hindus-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हिंदू समुदाय को दी होली की बधाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हिंदू समुदाय को दी होली की बधाई
Tue, 10 Mar 2020 06:07 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 10 Mar 2020 06:07 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को होली के मौके पर हिंदू समुदाय को बधाई दी। यह त्योहार पाकिस्तान में सोमवार और मंगलवार को मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘हमारे हिन्दू समुदाय को रंगों के त्यौहार होली की बधाई।’
विज्ञापन
बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकार ने रविवार को होली के अवसर पर हिंदू समुदाय के लिए दो दिन की छट्टी का ऐलान किया था। हिंदू पाकिस्तान का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है। सरकारी अनुमान के मुताबिक मुल्क में 75 लाख हिंदू रहते हैं
विज्ञापन