फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Imran Khan admitted that the government has no money to run welfare schemes and the foreign debt is increasing

आखिर माने इमरान: कंगाल हो गया पाकिस्तान, कल्याणकारी योजनाएं चलाने के लिए भी नहीं बचे पैसे'

Wed, 24 Nov 2021 02:45 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 24 Nov 2021 02:45 PM IST
सार

ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद में फेडरल बोर्ड ऑफ रिवेन्यू के एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि सरकार के पास पैसे की कमी है। 
 

विज्ञापन
Pakistan PM Imran Khan admitted that the government has no money to run welfare schemes and the foreign debt is increasing
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। देश कंगाली की राह पर पहुंच चुका है और सरकार के पास देश चलाने के लिए पैसा नहीं बचा है। मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान इमरान खान ने सार्वजनिक रूप से कहा कि सरकार के पास पैसा खत्म हो चुका है, इसलिए उसे दूसरे देशों से लोन लेना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बन गई अर्थव्यवस्था 
इमरान खान ने कहा कि सरकार पर विदेशी कर्ज तेजी से बढ़ रहा है और टैक्स से प्राप्त होने वाला राजस्व घटता चला जा रहा है। ऐसे में यह कहीं न कहीं राष्ट्रीय सुरक्षा का भी मुद्दा बन चुका है। पाक पीएम ने कहा कि सरकार के पास कल्याणकारी योजनाएं चलाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं बचे हैं। 
विज्ञापन


टैक्स देने से बचते हैं लोग 
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुत खेद की बात है कि हमारे मुल्क के लोग टैक्स देने से कतराते हैं। उन्हें लगता है कि उनका पैसा उन पर खर्च नहीं किया जा रहा है। यह औपनिवेशिक काल की विरासत है। उन्होंने पाकिस्तान के मौजूदा हालातों का ठीकरा पिछली सरकारों पर फोड़ते हुए कहा कि 2009 से 2018 तक की दो सरकारों ने स्थानीय संसाधन विकसित नहीं किए और लोन का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि टैक्स के सहारे ही देश कर्ज और लोन के दुष्चक्र से बाहर निकल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन से सीखें पाक के राजनेता 
इमरान खान ने कहा कि ब्रिटेन के मंत्रियों की आय आज पाकिस्तान के मंत्रियों के मुकाबले 50 गुना अधिक है। इसके बावजूद जब वे कहीं विदेश यात्रा करते हैं तो इकोनॉमी क्लास में जाते हैं, ब्रिटेन दूतावास में रुकते हैं। ऐसा इसलिए है कि उन्हें पता है कि वह जतना का पैसा इस्तेमाल कर रहे हैं। वह अपने देश का पैसा बचाने के लिए ऐसा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed