फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan People troubled by inflation, Imran's government has failed to stop

पाक में महंगाई की मार से मचा हाहाकार, सेब 400 तो संतरे 360 रुपये किलो बिक रहे

Mon, 20 May 2019 12:46 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 20 May 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
Pakistan People troubled by inflation, Imran's government has failed to stop
फाइल फोटो - फोटो : Social Media

पाकिस्तान में महंगाई लगातार आसमान छूती जा रही है। महंगाई की मार झेल रहे पाक में इमरान सरकार भी नाकाम नजर आ रही है। खाने-पीने के चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। रमजान की वजह से ये महंगाई और ज्यादा बढ़ गई है। पहले 190 रुपये लीटर दूध बिक रहा था। अब सेब 400 रुपये किलो, संतरे 360 रुपये और केले 150 रुपये दर्जन बिक रहे हैं।

विज्ञापन


मटन की कीमत की बात करें तो वो पाकिस्तान में 1100 रुपये किलो बिक रहा है। रमजान के महीने में खाने-पीने की इन चीजों की ज्यादा मांग है, इसलिए लोग परेशान हैं। मार्च के मुकाबले मई में प्याज 40 फीसदी, टमाटर 19 फीसदी और मूंग की दाल 13 फीसदी ज्यादा कीमत पर बिक रही हैं। गुड़, शक्कर, फल्लियां, मछली, मसाले, घी, चावल, आटा, तेल, चाय, गेंहू की कीमतें 10 फीसदी तक बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान की जनता में महंगाई को लेकर काफी रोश है। लोग सोशल मीडिया पर खुलकर सरकार की नीतियों को विरोध कर रहे हैं। बाजार पर रिसर्च करने वाली स्थानीय संस्थाओं के मुताबिक ऑटो, सीमेंट और फार्मास्यूटिकल्स जैसे उद्योगों के कच्चे माल के आयात की कीमतें बढ़ेंगी। इससे उपभोक्ता पर भार बढ़ेगा। एक रिसर्च सेंटर का कहना है कि अब इस स्थिति पर रोक लगनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों का बाजार पर से विश्वास उठ रहा है। पाकिस्तानी रुपया मई में 29 फीसदी कमजोर हुआ है। यह एशिया की 13 अहम मुद्राओं में सबसे कमजोर मुद्रा बन गई है। एक डॉलर का मूल्य करीब 150 पाकिस्तानी रुपये हो गया है। जबकि 70 भारतीय रुपये एक डॉलर के बराबर हैं। डॉलर के मुकाबले नेपाली 112 रुपये, बांग्लादेश टका 84 और अफगानी (अफगानिस्तानी मुद्रा) 79 होते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed