फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan people demand Growers urge Sindh govt to stop smuggling of wheat to Afghanistan

पाकिस्तानः आटे की किल्लत के बीच सिंध सरकार से गुहार, अफगानिस्तान में चोरी छिपे जाने वाले गेहूं पर लगाएं रोक

Fri, 07 Apr 2023 11:41 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकिस्तान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकिस्तान Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 07 Apr 2023 11:41 AM IST
सार

लोगों ने खाद्य और जिला प्रशासन के उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जो हैदराबाद, मिरपुरखास, शाहीद बेनजीरबाद, सक्कुर और लरकाना क्षेत्र से अफगानिस्तान में गेहूं की अवैध आवाजाही में कथित रूप से शामिल हैं। 

विज्ञापन
Pakistan people demand Growers urge Sindh govt to stop smuggling of wheat to Afghanistan
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

सिंध अबदगर बोर्ड (एसएबी) के स्थानीय नेताओं और छोटे उत्पादकों ने सिंध सरकार से अफगानिस्तान में चोरी छिपे गेहूं भेजने वालों पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर इस तस्करी को नहीं रोका गया तो आने वाले समय में गेहूं की मारा-मारी देखने को मिलेगी। इसलिए सही समय पर इसपर लगाम लगानी चाहिए। 

विज्ञापन

एक लाख मिलती है रिश्वत 

उन्होंने जल्द से जल्द खाद्य और जिला प्रशासन के उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जो हैदराबाद, मिरपुरखास, शाहीद बेनजीरबाद, सक्कुर और लरकाना क्षेत्र से अफगानिस्तान में गेहूं की अवैध आवाजाही में कथित रूप से शामिल हैं। इन लोगों का कहना है कि बड़े व्यवसायी अधिकारियों को प्रति वाहन 75 हजार से एक लाख रुपये तक रिश्वत दे रहे हैं। 

विज्ञापन

हर दिन 200 वाहन की आवाजाही

लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक मार्च से हर दिन गेहूं से लदे भारी 200 वाहन दादू जिले के जोही, खैरपुर नाथन शाह, मेहर और दादू तालुका से अफगानिस्तान जा रहे हैं। खाद्य विभाग व जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस के अधिकारी उन्हें सीमा पार करने में मदद करते हैं। दादू तालुका के गेहूं उत्पादक मोहम्मद सलीह पन्ह-वार ने कहा कि प्रति वाहन एक लाख रुपये तक इन लोगों को रिश्वत दी जाती है। वहीं, एक अन्य गेहूं उत्पादक ने आरोप लगाया कि स्थानीय खाद्य अधिकारी और दादू प्रशासन के अधिकारी गेहूं से लदे वाहनों की जांच के बहाने रिश्वत लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी का बयान

इस मामले में सिंध खाद्य विभाग के निदेशक सैयद इमदाद शाह ने कहा कि गेहूं तस्करी में शामिल लोगों के लाइसेंस 2023 की खरीद सीजन में 90 दिनों के लिए निलंबित कर दिए जाएंगे। 

एक अप्रैल को हुई थी भगदड़ की घटना

गौरतलब है, इससे पहले एक अप्रैल को पाकिस्तान के कराची में फ्री राशन को लेकर भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में मरने वालों की संख्या 12 बताई गई थी। इसमें 9 महिलाएं शामिल थीं। दरअसल, पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कराची के नॉरिस चौरंगी में रंगाई कारखाने में गरीबों को फ्री का राशन बांटा जा रहा था। इसी दौरान भगदड़ मच गई थी। इसमें दर्जन भर लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed