फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan orders probe against journalists who posted Khashoggi pictures

पाकिस्तान: सऊदी राजकुमार की यात्रा के दौरान खशोगी की तस्वीरें शेयर करने वाले पत्रकारों की होगी जांच

Tue, 02 Apr 2019 12:26 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 02 Apr 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Pakistan orders probe against journalists who posted Khashoggi pictures
सऊदी पत्रकार और अमेरिकी नागरिक जमाल खशोगी - फोटो : ANI

पाकिस्तान के आतंरिक मामलों के मंत्रालय ने उन छह पत्रकारों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं, जिन्होंने सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की थीं। ये जानकारी रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) की रिपोर्ट में दी गई है।


loader

आरएसएफ ने पत्रकारों के खिलाफ हो रही इस जांच की निंदा की है। पाकिस्तान की जांच एजेंसी की साईबर क्राइम विंग ने 13 मार्च को एक खत में इस जांच के आदेश दिए। ये एजेंसी आतंरिक मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत आती है। हलांकि इस खत की पुष्टि नहीं की जा सकती है और ना ही इसपर पाकिस्तान के अधिकारियों ने कोई प्रतिक्रिया दी है लेकिन ये खत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 



आरएसएफ के अनुसार इस खत में कहा गया है कि फरवरी माह में सऊदी राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान की पाकिस्तान यात्रा के दौरान उनके खिलाफ सोशल मीडिया अभियान चलाया गया है। सऊदी राजकुुमार की यात्रा के दौरान खशोगी की तस्वीरें लगातार पाकिस्तानी पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

सऊदी राजकुमार की इस यात्रा से करीब पांच महीने पहले इस्तांबुल स्थित सऊदी दुतावास में खशोगी की हत्या कर दी गई थी। खशोगी वाशिंगटन पोस्ट के लिए स्तंभ लिखते थे। उन्होंने सऊदी अरब के राजकुमार सलमान के शासन और उनके बेटे मोहम्मद बिन सलमान के खिलाफ भी कई लेख लिखे थे। उनकी हत्या सऊदी के 15 सदस्यीय दल ने की थी, जिन्हें रियाद से भेजा गया था। खशोगी का शव कभी बरामद नहीं किया जा सका।

उनकी हत्या के बाद सऊदी की दुनियाभर में आलोचना की गई थी। खशोगी की हत्या के लिए सऊदी राजकुमार सलमान को ही दोषी माना जाता है। 

वहीं पाकिस्तान काफी लंबे समय से सऊदी का सहयोगी रहा है। हाल ही में सऊदी ने पाकिस्तान में काफी निवेश भी किया है। इस खत में कहा गया है कि सऊदी राजकुमार की यात्रा के दौरान खशोगी की तस्वीरें शेयर करना अपमानजनक संदेश देता है।

आरएसएफ एशिया पैसिफिक के प्रमुख डेनाइल बेरटर्ड का कहना है, "जिन छह पत्रकारों को इस जांच के माध्य से निशाना बनाया जा रहा है, वह सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं क्योंकि यही एक जगह है जहां ये लोग स्वतंत्र रूप से अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं।"

बता दें पाकिस्तान मीडिया कर्मियों के लिए दुनिया के खतरनाक देशों में से एक है। यहां पत्रकारों को हिरासत में लेकर उन्हें पीटना और उनकी हत्या भी की जाती है। अपनी इस्लामाबाद की यात्रा के दौरान सऊदी राजकुमार ने पाकिस्तान के साथ दो हजार करोड़ डॉलर के निवेश सौदों पर हस्ताक्षर किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed