फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Opposition parties accuse army of meddling in government Imran Khan said Pak army under me

पाकिस्तान: विपक्षी दलों ने लगाया सरकार में सेना के दखल का आरोप, इमरान बोले- 'पाक सेना मेरे अधीन'

Sun, 20 Dec 2020 01:47 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Opposition parties accuse army of meddling in government Imran Khan said Pak army under me
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पाकिस्तान की राजनीति और चुनावों में सेना के दखल को लेकर विपक्ष के आरोपों से बौखलाए प्रधानमंत्री इमरान खान ने सफाई पेश की है कि सेना एक सरकारी संस्था है जो उनके अधीन काम करती है।

विज्ञापन


पाक में 11 विपक्षी दलों का गठबंधन ‘पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट’ (पीडीएम) सितंबर में अपने गठन के बाद से ही खान के विरुद्ध रैलियां आयोजित कर राजनीति में सेना के दखल का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन



बता दें कि पीडीएम पाक सेना पर 2018 के चुनाव में धांधली से देश में ‘कठपुतली’ प्रधानमंत्री बनाने का आरोप लगाता रहा है। पाकिस्तान में लंबे समय तक शासन करने वाली सेना का सुरक्षा और विदेश नीति के मामलों में प्रभाव रहा है। हालांकि सेना ने देश की राजनीति में दखल से इनकार किया है। खान ने भी इस आरोप को नकारा है। ऐसे में विपक्षी हमलों के बीच इमरान खान ने एक बार फिर अपनी सफाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में इन आरोपों को खारिज किया कि उनके पास वास्तविक अधिकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना एक सरकारी संस्था है जो उनके अधीन काम करती है। बता दें कि सोमवार को विपक्षी दलों ने लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर कर कहा था कि सेना ने साल 2018 के चुनाव में जनादेश को प्रभावित किया और देश में एक अक्षम सरकार को लाकर बैठा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed