{"_id":"5fcaa5830f965f35206dfbf1","slug":"pakistan-officer-assures-that-temples-and-gurudwaras-will-not-be-harmed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी अधिकारी ने दिया आश्वासन, मंदिरों और गुरुद्वारों को नहीं पहुंचाया जाएगा नुकसान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तानी अधिकारी ने दिया आश्वासन, मंदिरों और गुरुद्वारों को नहीं पहुंचाया जाएगा नुकसान
Sat, 05 Dec 2020 02:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पेशावर।
एजेंसी, पेशावर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 05 Dec 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
pakistan hindu temple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के ईवेक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के डिप्टी डायरेक्टर मुहम्मद आसिफ खान ने शुक्रवार को अल्पसंख्यक हिंदू और सिख समुदाय को आश्वासन दिया कि शहर में किसी को भी मंदिरों और गुरुद्वारों को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह बात निर्माणाधीन कार्यों के लिए जीर्णशीर्ण धरोहरों से ईंटों को हटाए जाने की घटना के संदर्भ में कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि असामाई मंदिरों के आसपास कमर्शियल और ट्रेड सेंटरों के निर्माण की अनुमति सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद दी गई।
उन्होंने कहा कि कमर्शियल निर्माण कार्यों के दौरान पेशावर शहर के अंदर असामाई इलाके स्थित मंदिरों और गुरुद्वारों के ऐतिहासिक इमारतों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
मंदिरों के जीर्णशीर्ण धरोहरों से ईंटों को हटाए जाने की घटना पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि ठेकेदार को इसकी मरम्मत का निर्देश दिया गया है। धरोहरों को नुकसान पहुंचाने पर सिख और हिंदू समुदायों ने नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन