{"_id":"5f60bbe55ef44568192867cd","slug":"pakistan-nsa-projected-a-fictitios-map-at-the-meeting-of-national-security-advisers-of-sco-members-in-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीओ बैठक में पाकिस्तान ने पेश किया अपना नया नक्शा, विरोध में एनएसए डोभाल ने छोड़ी बैठक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एससीओ बैठक में पाकिस्तान ने पेश किया अपना नया नक्शा, विरोध में एनएसए डोभाल ने छोड़ी बैठक
Tue, 15 Sep 2020 08:38 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 15 Sep 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
रूस में मंगलवार को हुई शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक हुई। इस बैठक में पाकिस्तान ने अपना नया नक्शा पेश किया, जिसे भारत ने काल्पनिक करार दिया। इस नक्शे को पाक सरकार ने हाल ही में मंजूरी दी है। भारत के एनएसए अजीत डोभाल ने इसका विरोध करते हुए बैठक छोड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन
भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में कहा कि इस बैठक में पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने जानबूझकर एक काल्पनिक नक्शा पेश किया, जिसे पाकिस्तान आज-कल प्रचारित कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने जो किया वह बैठक के नियमों का उल्लंघन था और भारत ने मेजबान से विमर्श करने के बाद बैठक छोड़ दी।
विज्ञापन
This was in blatant disregard to the advisory by the host against it and in violation of the norms of the meeting. After consultation with the host, the Indian side left the meeting in protest at that juncture. Pak then went on to present a misleading view of this meeting: MEA https://t.co/q39YqCVVH7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 15, 2020
गौरतलब है कि पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने अगस्त की शुरुआत में अपना नया नक्शा जारी किया था। इसमें पाकिस्तान ने लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के सियाचिन के साथ गुजरात के जूनागढ़ और सर क्रीक को भी अपना बताया था। पाकिस्तान की इस हरकत को भारत ने साफ तौर पर नकार दिया था और इसे बेवकूफी वाला काम बताया था।