फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan News Updates Imran Khan party PTI nominates Omar Ayub Khan as PM candidate

Pakistan: PTI ने पूर्व तानाशाह अयूब खान के पोते को बनाया PM उम्मीदवार, जेल में इमरान के साथ हुई बैठक में फैसला

Fri, 16 Feb 2024 09:50 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 16 Feb 2024 09:50 AM IST
सार

पीटीआई की तरफ से पीएम उम्मीदवार नामित किए जाने के बाद उमर अयूब ने इमरान खान का आभार जताया और कहा कि राजनीतिक बंदी बनाए गए पार्टी के नेताओं को रिहा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन
Pakistan News Updates Imran Khan party PTI nominates Omar Ayub Khan as PM candidate
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने गुरुवार को उमर अयूब खान को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया। पीटीआई चेयरमैन बैरिस्टर गौहर खान ने गुरुवार को कहा कि इमरान खान ने उमर अयूब को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया है, जबकि मियां असलम इकबाल को पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है।

विज्ञापन


54 वर्षीय उमर अयूब पीटीआई के महासचिव हैं और पूर्व सैन्य तानाशाह अयूब खान के पोते हैं। उमर ने साल 2013 में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (पीएमएल-एन) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2018 के आम चुनाव से पहले वह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन


इससे पहले दिन में गौहर खान और अन्य पीटीआई नेताओं ने अदियाला जेल में बंद इमरान खान से मुलाकात की और देश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की। बाद में अदियाला जेल के बाहर मीडिया से बात करते हुए बैरिस्टर गौहर खान ने पीटीआई के राष्ट्रीय महासचिव उमर अयूब खान को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी दी। उमर खान नौ मई की हिंसा के मामले में 20 से अधिक आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मियां असलम इकबाल पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित
गौहर खान ने कहा कि मियां असलम इकबाल को पंजाब के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया गया है। साथ ही बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के रूप में सालार खान काकर के नाम पर विचार-विमर्श चल रहा है। उन्होंने कहा कि पीटीआई नेता असद कैसर के भाई अकीबुल्लाह खान को खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है।

 

उमर अयूब ने जताया इमरान खान का आभार
पीटीआई की तरफ से पीएम उम्मीदवार नामित किए जाने के बाद उमर अयूब ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता इमरान खान और पार्टी के अन्य नेताओं को जेल से बाहर निकालना होगी। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा, मैं प्रधानमंत्री पद के लिए नामित करने के लिए इमरान खान साहब का आभारी हूं। मैं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, पीटीआई सदस्यों और पाकिस्तान के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि एक पार्टी के रूप में हमारी पहली प्राथमिकता होगी कि हम इमरान खान, शाह महमूद कुरैशी, चौधरी परवेज इलाही और अपने सभी राजनीतिक कैदियों को तुरंत जेल से रिहा कराएं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed