{"_id":"5ea413b927af717a184e7608","slug":"pakistan-navy-successfully-test-fires-anti-ship-missiles","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के खौफ के बीच हथियारों की होड़ में जुटा पाक, पोत-रोधी मिसाइल का किया परीक्षण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस के खौफ के बीच हथियारों की होड़ में जुटा पाक, पोत-रोधी मिसाइल का किया परीक्षण
Sat, 25 Apr 2020 04:16 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 25 Apr 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
पाकिस्तानी नौसेना ने शनिवार को उत्तरी अरब सागर में पोत-रोधी मिसाइलों की एक श्रृंखला का सफल परीक्षण किया। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। नौसेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल अर्शीद जावेद ने कहा कि मिसाइलों को सतह पर स्थित जहाजों, स्थिर और रोटरी-विंग विमानों से दागा गया।
विज्ञापन
उन्होंने एक बयान में कहा कि नौसेना प्रमुख एडमिरल जफर महमूद अब्बासी मिसाइलों के परीक्षण के वक्त मौजूद थे। बयान के मुताबिक,जहाज को निशाना बनाने वाली मिसाइलों को समुद्र तल पर युद्धपोतों और विमानों से दागा गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि मिसाइल परीक्षण का सफल प्रदर्शन पाकिस्तान की नौसेना की परिचालन क्षमता और सैन्य तैयारियों का प्रमाण है। इस अवसर पर एडमिरल अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तानी नौसेना दुश्मन के हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।
विज्ञापन
पिछले साल भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते में और तनाव बढ़ा है। पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों को खत्म कर दिया और भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया। भारत ने यह कहा था कि जम्मू और कश्मीर का मामला भारत का आंतरिक मामला है और वह इसमें किसी का हस्तक्षेप नहीं चाहता है।