फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Navy exercise in Arabian Sea, Indian Navy deploys warships

अरब सागर में युद्धाभ्यास कर रहा पाकिस्तान, भारत ने भी उतारे जंगी जहाज

Thu, 26 Sep 2019 09:44 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 26 Sep 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Navy exercise in Arabian Sea, Indian Navy deploys warships
पाकिस्तानी नौसेना - फोटो : Pak Navy website
पाकिस्तान इन दिनों अरब सागर में बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास कर रहा है। इसमें पाकिस्तानी नौसेना के कई युद्धपोत और पनडुब्बियां हिस्सा ले रही हैं। पाक नौसेना की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भारत ने भी अपनी पश्चिमी सीमा पर जंगी जहाज और सर्विलांस एयरक्राफ्ट तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


अगले कुछ दिनों तक चलने वाले इस नौसेनिक अभ्यास में पाक नौसेना अपनी युद्धक क्षमताओं को आंकेगी। वहीं भारतीय सर्विलांस एयरक्राफ्ट और पनडुब्बियां पाक नौसेना की हर हरकत पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। जिसके बाद से भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए एयर स्ट्राइक की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने के भारत के फैसले के खिलाफ पाकिस्तान सीमा पर लगातार सैन्य तैनाती को बढ़ा रहा है। इसके अलावा वह इस मुद्दे के नाकाम अंतराष्ट्रीयकरण की कोशिशों में भी लगा हुआ है। हालांकि पाक प्रधानमंत्री ने खुद ही स्वीकार किया है कि वह कश्मीर मामले को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने में नाकाम साबित हुए हैं।

जानिए भारत और पाकिस्तान की नौसैनिक ताकत

ग्लोबल फायरपावर की सालाना सैन्यशक्ति के मामले में 137 देशों की सूची में भारत जहां चौथे स्थान पर काबिज है वहीं पाकिस्तान का नंबर 15वां है। बात अगर दोनों देशों की नौसेना के बीच किया जाए तो कुछ ऐसी स्थिति बनती है।

 
  भारत पाकिस्तान
कुल नौसैनिक संपत्ति  295 197
एयरक्राफ्ट कैरियर 01 00
फ्रिगेट्स 13 09
डिस्ट्रॉयर 11 00
कॉरवेट्स 22 00
पनडुब्बी 16 05
निगरानी नौका 139 11
बारूदी सुरंग नाशक 01 03


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed